Breaking News: हरिद्वार 'धर्म संसद' में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार

Breaking News LIVE Updates: ओडिशा में सुरक्षाबलों ने जंगल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. ऑस्ट्रेलिया Novak Djokovic में हिरासत में लिए गए. बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मौत. पढ़ें सभी बड़ी खबरें यहां..

Live Updates
10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार

हरिद्वार ‘धर्म संसद’ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में धर्मगुरु यति नरसिंहानंद गिरफ्तार कर लिये गये हैं. वसीम रिजविक के बाद इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है.

10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

चरणजीत सिंह चन्नी से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मतदान टालने की अपील की

चरणजीत सिंह चन्नी से चुनाव आयोग को पत्र लिखकर 14 फरवरी को होने वाल मतदान की तिथि को बदलने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि रविदास जयंती को लेकर अनुसूचित जाति के लोग वाराणसी जायेंगे इसलिए तारीख को आगे बढ़ाया जाये.

10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दिया

भारतीय क्रिकेट टीम में कप्तानी को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है और अब कप्तान विराट कोहली ने भारत के टेस्ट कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये यह घोषणा की है.

10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

22 जनवरी तक चुनावीराज्यों में रैलियों और रोड शो पर रोक

चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक मतदान वाले राज्यों में चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगायी है.

10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अलवर मामले का स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने अलवर मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और राजस्थान के मुख्य सचिव से 24 जनवरी तक रिपोर्ट मांगी है.

10:24 PM. 15 Jan 22 10:24 PM. 15 Jan

सोनू सूद की बहन को मोगा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने दिया टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोनू सूद की बहन को मोगा विधानसभा सीट से टिकट दिया है.

2:26 PM. 15 Jan 22 2:26 PM. 15 Jan

अखिलेश यादव ने ली चुटकी

सीएम योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने की बात पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि, कभी कहते थे मथुरा से लड़ेंगे, कभी अयोध्या से तो कभी प्रयागराज से लड़ने की बात करते थे. मुझे इस बात की खुशी है कि बीजेपी ने उन्हें अपने घर भेज दिया.

2:26 PM. 15 Jan 22 2:26 PM. 15 Jan

गोरखपुर शहर  से चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी

यूपी चुनाव में गोरखपुर शहर से बीजेपी के प्रत्याशी होंगे सीएम योगी आोदित्यनाथ. वहीं धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि, सिराथू से चुनाव लड़ेंगे जिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य.

2:26 PM. 15 Jan 22 2:26 PM. 15 Jan

स्टार्टअप नए भारत की रीढ़

पीएम मोदी ने स्टार्टअप को नए भारत की रीढ़ बताया है. उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को अब से हर साल मनाया जाएगा नेशनल स्टार्टअप डे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, भारत के स्टार्टअप्स खुद को आसानी से दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचा सकते हैं. इसलिए आप अपने सपनों को सिर्फ लोकल ना रखें बल्कि ग्लोबल बनाएं.

2:26 PM. 15 Jan 22 2:26 PM. 15 Jan

उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

बीएसपी प्रमुख मायावती ने विधानसभा की 58 सीटों में से 53 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम को फाइनल कर लिया है. शेष 5 सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम एक या दो दिन में फाइनल हो जाएगा.

2:26 PM. 15 Jan 22 2:26 PM. 15 Jan

इस बार सत्ता में आएगी बसपा

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा है कि, आगामी विधानसभा चुनाव में जनता हमारी पार्टी को फिर से सत्ता में जरूर लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि, मैं भी उन्हें विश्वास दिलाना चाहती हूं कि इस बार सत्ता में आने के बाद हमारी पार्टी अपने पूर्व के रहे शासनकाल की तरह ही फिर से यहां सभी मामले में सरकार चलाएगी.

11:05 AM. 15 Jan 22 11:05 AM. 15 Jan

अखिलेश ने दलितों का अपमान किया, समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं- चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं. इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है. वह इस गठबंधन में दलित नेताओं को नहीं चाहते. वह चाहते हैं कि दलित उनको वोट करें.

11:05 AM. 15 Jan 22 11:05 AM. 15 Jan

भारत में ओमिक्रॉन के अबतक 6041 मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,68,833 नए मामले आए हैं. वहीं 1,22,684 रिकवरी हुईं और 402 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. भारत में ओमिक्रॉन के अबतक 6041 मामले सामने आ चुके हैं.

11:05 AM. 15 Jan 22 11:05 AM. 15 Jan

बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से 5 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मृतक के परिवार के सदस्यों ने बताया कि बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मृत्यु हुई है.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

चंद्रशेखर आजाद ने कहा -समाजवादी पार्टी से गठबंधन पक्का हो गया

चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन पक्का हो गया है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दूंगा.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

बसपा कर सकती है उम्मीदवारों की घोषणा

बसपा अध्यक्ष मायावती का आज जन्मदिन है. यूपी चुनाव के लिए आज 100 उम्मीदवारों की घोषणा वह कर सकती हैं.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस

जम्मू-कश्मीर में 10 दिन में 10 गुना कोरोना के केस बढ़े. स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

झारखंड में कोविड के 3749 नये मामले, संक्रमण से तीन लोगों की मौत

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3749 नये मामले आए हैं वहीं संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24घंटों में कोविड के राजधानी रांची में 1355 और जमशेदपुर में 472 नये मामले आए हैं. हालांकि, राज्य में जीनोम सिक्वेंसिंग की मशीन नहीं होने के कारण अबतक ओमिक्रॉन के मामलों की जानकारी नहीं मिली.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

पटना में कोरोना से तीन मरीजों की मौत

पटना में एम्स मे शुक्रवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत हो गयी. वही, 24 घंटे के अंदर पटना जिले में 2116 नये कोरोना के मरीज मिले है. इनमे जीरो से लेकर 10 के बीच 56 बच्चे शामिल है. इसके अलावा 11 से 18 साल के बीच कुल 118 किशोर एक दिन में कोरोना पॉजिटिव मिले है, जबकि 19 से 30 साल के बीच 670 युवा भी कोरोना की चपेट में आये है. बुजुर्ग की संख्या 196 दर्ज की गयी है.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

जगन्नाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन

मकर संक्रांति के अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया. कोविड दिशानिर्देशों के चलते श्रद्धालुओं को अनुमति नहीं थी.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज मकर संक्रांति का पावन पर्व है, इस अवसर पर प्रदेश और देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान गोरखनाथ जी को आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई जा रही है। मुझे भी भगवान गोरखनाथ जी को पवित्र खिचड़ी चढ़ाने का सौभाग्य मिला है.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

मुख्यमंत्री योगी ने खिचड़ी अर्पित की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में खिचड़ी अर्पित की.

9:18 AM. 15 Jan 22 9:18 AM. 15 Jan

प्रधानमंत्री मोदी 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स से करेंगे बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 150 से ज्यादा स्टार्टअप्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे.

7:16 AM. 15 Jan 22 7:16 AM. 15 Jan

दिल्ली में प्रदूषण का लेबल खराब

दिल्ली में प्रदूषण का लेबल खराब स्थिति में है. राजधानी में हवा बेहद खराब हो गई है. यहां आज एक्यूआई 339 पर पहुंच गया है.

7:16 AM. 15 Jan 22 7:16 AM. 15 Jan

बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

ओडिशा में सुरक्षाबलों ने जंगल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.

7:16 AM. 15 Jan 22 7:16 AM. 15 Jan

Novak Djokovic में हिरासत में

ऑस्ट्रेलिया Novak Djokovic में हिरासत में लिए गए.

7:16 AM. 15 Jan 22 7:16 AM. 15 Jan

महाराष्ट्र में 19 की मौत

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 43,211 केस मिले हैं. वहीं 19 की मौत हुई.

7:16 AM. 15 Jan 22 7:16 AM. 15 Jan

सपा और भीम आर्मी में गठबंधन तय

यूपी में सपा और भीम आर्मी में गठबंधन तय है. आज अखिलेश यादव और चन्द्रशेखर ऐलान करेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News LIVE Updates: ओडिशा में सुरक्षाबलों ने जंगल से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. ऑस्ट्रेलिया Novak Djokovic में हिरासत में लिए गए. बिहार के नालंदा में जहरीली शराब के सेवन से कथित तौर पर कम से कम 5 लोगों की मौत. पढ़ें सभी बड़ी खबरें यहां..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >