Breaking News : मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Copied link
Breaking News LIVE Updates : किसानों का आंदोलन 59वें दिन भी जारी. आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा हैं, ये समय एकजुट रहने का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान को लेकर अयोध्या जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को भेजा समन. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…
2:21 AM. 5 Feb 218:51 PM. 4 Feb
मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी की जमानत याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
2:21 AM. 5 Feb 218:51 PM. 4 Feb
बीजेपी की रथ यात्रा के खिलाफ जनहित याचिका पर सुनवाई
कोलकाता हाई कोर्ट बीजेपी की रथ यात्रा के खिलाफ जनहित याचिका पर 9 फरवरी को सुनवाई करेगा.
2:21 AM. 5 Feb 218:51 PM. 4 Feb
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा
दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि दिल्ली की तीनों बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया को मॉनिटर कर रही है, लगभग 300 सोशल मीडिया हैंडल पाए गए हैं, जिनका इस्तेमाल घृणित और निंदनीय कंटेंट फैलाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल कुछ वेस्टर्न इंटरेस्ट ऑर्गनाइजेशनों द्वारा किया जा रहा है, जो किसान आंदोलन के नाम पर भारत सरकार के खिलाफ गलत प्रचार कर रहे हैं. हमने FIR में किसी का नाम नहीं है, यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है. दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी.
12:04 AM. 5 Feb 216:34 PM. 4 Feb
PNB फ्रॉड मामले में कारोबारी मेहुल चोकसी पर कार्रवाई
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने इस्तीफा दिया
महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा डिप्टी स्पीकर को सौंप दिया है.
11:03 PM. 4 Feb 215:33 PM. 4 Feb
कृषि बिल पर लोकसभा में हंगामा कार्यवाही छह बजे तक स्थगित
विवादों से घिरे तीनों कृषि कानूनों के मुद्दे पर कई विपक्षी दलों के हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही बृहस्पतिवार को आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद शाम पांच बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी. जब सदन फिर बैठी तो हंगामा जारी रहा और सदन को छह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
11:03 PM. 4 Feb 215:33 PM. 4 Feb
13 फरवरी से हेल्थवर्कर्स को दिया जायेगा कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज
नीति आयोग की तरफ से आज यह जानकारी दी गयी है कि 13 फरवरी से हेल्थवर्कर्स को कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज दिया जायेगा. अभी उन्हें वैक्सीन का पहला डोज ही दिया गया है. तमिलनाडु, असम, जम्मू-कश्मीर सहित 11 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में 30 फीसदी या उससे कम स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वायरस रोधी टीका लगाया जा चुका है.
6:45 PM. 4 Feb 211:15 PM. 4 Feb
ट्रैक्टर रैली में मारे गये नवरीत के अंतिम अरदास में पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ट्रैक्टर रैली में मारे गये नवरीत के अंतिम अरदास में पहुंची हैं, वे यहां नवरीत के परिजनों से मिलेंगी और उन्हें सांत्वना देंगी.
6:45 PM. 4 Feb 211:15 PM. 4 Feb
भाजपा के नेता और मंत्री छह और सात फरवरी को Union Budget पर मीडिया को जानकारी देंगे
भाजपा के नेता और मंत्री छह और सात फरवरी को Union Budget पर मीडिया को जानकारी देंगे
6:45 PM. 4 Feb 211:15 PM. 4 Feb
सिक्किम में 4.8 तीव्रता का भूकंप
सिक्किम में आज सुबह 10.36 पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से किसी के जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है.
6:45 PM. 4 Feb 211:15 PM. 4 Feb
गाजीपुर बॉर्डर पर रोके गये विपक्ष के सांसद
गाजीपुर बॉर्डर पर विपक्ष के सांसदों को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया है. वे वहां से लौटने के बाद अपनी रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को सौपेंगे.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
कीलों को हटाया जा रहा है
गाजीपुर बॉर्डर पर बैरिकेडिंग के पास लगाई गईं कीलों को हटाया जा रहा है.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
कोरोना के नये आंकड़े
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,899 नए मामले आये हैं. जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,90,183 हो गई है. वहीं, 107 नई मौतों के बाद कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 1,54,703 हो गई है.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई
रामपुर जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां हापुड़ रोड पर आपस में टकरा गईं हैं. हालांकि, हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
प्रियंका गांधी वाड्रा 10 जनपद से रामपुर के लिए रवाना
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा रामपुर(उत्तर प्रदेश) जा रही हैं.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद
कल राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सिपाही लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मौत हो गई.
4:15 PM. 4 Feb 2110:45 AM. 4 Feb
पीएम मोदी करेंगे चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज उत्तर प्रदेश के चौरी-चौरा शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे.
1:09 PM. 4 Feb 217:39 AM. 4 Feb
विराट कोहली का बड़ा बयान
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है. यह समय एकजुट रहने का है.
1:09 PM. 4 Feb 217:39 AM. 4 Feb
राहुल गांधी को समन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान पर अयोध्या के जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को समन भेजा है.
1:09 PM. 4 Feb 217:39 AM. 4 Feb
शिक्षकों को राहत, नौकरी से हटाये जाने पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक
पटना हाइकोर्ट ने उन शिक्षकों को हटाये जाने पर रोक लगा दी है, जिन्होंने 30 मार्च, 2019 तक डिप्लोमा इन एजुकेशन नहीं किया था. न्यायाधीश अनिल कुमार उपाध्याय की एकलपीठ ने यशवंत कुमार सहित 11 याचिकाकर्ताओं पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया.
1:09 PM. 4 Feb 217:39 AM. 4 Feb
Posted by: Pritish Sahay
मुख्य बातें
Breaking News LIVE Updates : किसानों का आंदोलन 59वें दिन भी जारी. आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कैथल, जींद, रोहतक, सोनीपत और झज्जर में इंटरनेट सेवाओं को निलंबित किया. वहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा हैं, ये समय एकजुट रहने का है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए बयान को लेकर अयोध्या जिला सत्र न्यायालय ने राहुल गांधी को भेजा समन. देश और दुनिया की हर बड़ी खबर के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…