Breaking News: कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान जान गंवानेवाले अस्पताल के लैब तकनीशियन के परिजनों को अरविंद केजरीवाल ने दी एक करोड़ की सहायता राशि

Breaking News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नंदीग्राम और कोलकाता में आज किसान यूनियनों की महापंचायत होगी. आज से बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का दौरा भी शुरू हो रहा है. राजनीतिक हिंसा में मारे गये कार्यकर्ताओं के परिजनों से जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज मुलाकात कर सकते हैं. दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होनी है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च को बैंककर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. इस कारण आज से चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को लेकर मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का आज अंतिम संस्कार किया जायेगा. ऐसी ही ताजा खबरों के लिए देखते रहिए https://www.prabhatkhabar.com/

Live Updates
8:37 PM. 13 Mar 21 3:07 PM. 13 Mar

कोरोना काल में ड्यूटी के दौरान जान गंवानेवाले अस्पताल के लैब तकनीशियन के परिजनों को अरविंद केजरीवाल ने दी एक करोड़ की सहायता राशि

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने COVID 19 ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवानेवाले हिंदू राव अस्पताल में लैब तकनीशियन राकेश जैन के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की. साथ ही एक करोड़ रुपये की राहत राशि दी.

8:37 PM. 13 Mar 21 3:07 PM. 13 Mar

‘द बर्निंग ट्रेन’ हुई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

शॉर्ट सर्किट की वजह से आज दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस के C4 डिब्बे में आग लग गयी. उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया है कि घटना कांसरो रेलवे स्टेशन के पास हुई. सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. किसी को चोट नहीं आयी है.

8:37 PM. 13 Mar 21 3:07 PM. 13 Mar

बारामूला के सोपोर बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी पर आतंकियों ने फेंका ग्रेनेड

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने शनिवार को बताया कि बारामूला जिले के सोपोर बस स्टैंड के पास पुलिस चौकी पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका. हालांकि, लक्ष्य चूक जाने से विस्फोट बाहर ही हो गया.

8:37 PM. 13 Mar 21 3:07 PM. 13 Mar

योगी आदित्यनाथ ने की सिद्धार्थनगर में काला नमक चावल महोत्सव की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से काला नमक चावल महोत्सव का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा, ”आजादी के पहले सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों में 22,000 हेक्टेयर में यह फसल पैदा की जाती थी. साल 2017 के पहले यह 2,200 हेक्टेयर से कम हो गया था.” साथ ही उन्होंने कहा कि ”आज ओडीओपी योजना के बाद अकेले सिद्धार्थनगर में ही लगभग 5,000 हेक्टेयर जमीन काला नमक चावल के उत्पादन के लिए तैयार की गयी है.”

4:28 PM. 13 Mar 21 10:58 AM. 13 Mar

आज से लगातार चार दिनों तक बंद रहेंगे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक

बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने दो दिनों की हड़ताल बुलायी है. बैंक कर्मी 15 और 16 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे. वहीं, आज दूसरा शनिवार है. जबकि, 14 मार्च को रविवार है. इसलिए आज से लगातार चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण का एलान किया था. देश और दुनिया से जुड़ी हर Breaking News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

3:49 PM. 13 Mar 21 10:19 AM. 13 Mar

जम्मू के बाजार में ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

जम्मू के फल एवं सब्जी बाजार में शनिवार को एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि हादसा ट्रक चालक द्वारा संभवत: वाहन पर से नियंत्रण खोने की वजह से हुआ.

मुख्य बातें

Breaking News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नंदीग्राम और कोलकाता में आज किसान यूनियनों की महापंचायत होगी. आज से बीजेपी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा का दौरा भी शुरू हो रहा है. राजनीतिक हिंसा में मारे गये कार्यकर्ताओं के परिजनों से जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह आज मुलाकात कर सकते हैं. दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की आज बैठक होनी है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण के विरोध में 15 और 16 मार्च को बैंककर्मी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे. इस कारण आज से चार दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ को लेकर मनाये जा रहे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत आज सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे. प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी का आज अंतिम संस्कार किया जायेगा. ऐसी ही ताजा खबरों के लिए देखते रहिए https://www.prabhatkhabar.com/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >