Viral Video : एक परिवार की एक साधारण बोट ट्रिप उस वक्त महंगी पड़ गई, जब एक बच्चे ने खेल-खेल में अपनी मां का iPhone झील में फेंक दिया. यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया. वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा पहले फोन हाथ में पकड़े नजर आता है और अगले ही पल उसे सीधे पानी में गिरा देता है. इससे मां हैरान रह जाती है. देखें वायरल वीडियो आप भी.
वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बच्चे ने बिना किसी झिझक के फोन को नाव के किनारे से सीधे पानी में फेंक दिया और iPhone देखते ही देखते झील में गायब हो गया. मां यह देखकर पूरी तरह हैरान रह गईं. उन्होंने फोन को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कुछ ही सेकंड में फोन पानी में समा गया.
क्या कह रहे हैं यूजर्स
इस वीडियो को Tehxi @yajnshri नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसे 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग दिखीं. कुछ लोग महंगे iPhone के नुकसान पर चर्चा कर रहे थे, तो कई बच्चे की बेफिक्र हरकत पर हंसी नहीं रोक पाए. कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि अगली बार मां को मजबूत वॉटरप्रूफ फोन कवर खरीद लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें : Viral Video: शाम को IPS था सुबह कैदी, वायरल वीडियो देख हंस देंगे आप भी
हालांकि आधुनिक iPhone मॉडल काफी हद तक वॉटर-रेसिस्टेंट होते हैं, लेकिन अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि फोन को झील से निकाला जा सका या नहीं और वह सही हालत में बच पाया या नहीं. आमतौर पर किसी झील में पूरी तरह डूबे फोन को ढूंढ़कर सुरक्षित निकालना काफी मुश्किल होता है.
बच्चे ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी
वीडियो को लेकर जहां कई लोग मजाक कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने एक गंभीर मुद्दे की ओर भी ध्यान दिलाया. उनका कहना था कि नाव में मौजूद बच्चे ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखी थी, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है. कई लोगों ने इसके लिए माता-पिता और बोट राइड संचालकों दोनों की आलोचना की और इसे गंभीर लापरवाही बताया.
