BJP vs Congress: ‘राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया’, कांग्रेस पर बीजेपी का जोरदार अटैक

BJP vs Congress: गुरुवार को संसद परिसर अखाड़े में तब्दील हो गया. बीजेपी और कांग्रेस सांसद आपस में भीड़ गए. जमकर धक्का-मुक्की और लड़ाई हुई. बीजेपी का आरोप है कि उनके दो सासंद गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

BJP vs Congress: संसद भवन के बाहर धक्का-मुक्की और हंगामे के बाद कांग्रेस और बीजेपी ने बैक-टू-बैक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. बीजेपी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया. उन्होंने कहा, हमारे सांसदों ने इस बारे में शिकायत की है और भाजपा सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी.”

‘राहुल गांधी ने धक्का मारा’, सारंगी ने बताई पूरी कहानी

शिवराज बोले- राहुल गांधी ने जो किया वह सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने अभी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. हमें लगा कि वे आज जो कुछ भी किया उसके लिए माफ़ी मांगेंगे. लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. मुझे समझ नहीं आया कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों की. उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अहंकार झलक रहा था. मैं उनका व्यवहार देख रहा था. लेकिन आज उन्होंने (राहुल गांधी) जो किया वह सभ्य समाज के लिए अकल्पनीय है… आज जब भाजपा सांसद मकर द्वार पर विरोध कर रहे थे, तो राहुल गांधी वहां आ गए. सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर जाने के लिए दूसरी जगह का इस्तेमाल करने को कहा. लेकिन वे जानबूझकर वहां आए.”

Also Read: Rahul Gandhi Press Conference: ‘हम हर दिन संसद में दे रहे थे धरना, नहीं हुई कोई हिंसा’, धक्का मुक्की कांड पर बोले खरगे

शिवराज बोले – राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया

केंद्रीय मंत्री शिवराज चौहान ने कहा, “राहुल गांधी ने गुंडों की तरह व्यवहार किया. उन्होंने वहां धक्का-मुक्की शुरू कर दी. हमारे बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी गिर गए और उनके सिर पर गंभीर चोट आई. उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया और उनका अभी भी इलाज चल रहा है. वे बेहोश थे. उनका एनआरआई स्कैन किया जा रहा है. क्या संसद में तर्क की जगह बाहुबल का इस्तेमाल होगा? हमारी आदिवासी सांसद फंगनोन कोन्याक ने जो भी कहा, उससे हम बहुत दुखी हैं. उन्होंने राज्यसभा के स्पीकर से शिकायत की है. उनके साथ गलत व्यवहार किया गया… स्पीकर ने कहा कि वे रोते हुए उनके पास आईं.”

Also Read: Parliament: संसद के बाहर लड़ाई और धक्कामुक्की, बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की कोशिश की शिकायत की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >