BJP Candidates List: चंडीगढ़ से कटा किरण खेर का टिकट, बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की नयी सूची

BJP Candidates List:बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है.

BJP Candidates List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने चंडीगढ़ से संजय टंडन को उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने इस सीट से किरण खेर का टिकट काट दिया है. बीजेपी की नई लिस्ट में नौ उम्मीदवारों के नाम हैं. इनमें उत्तर प्रदेश की सात और पश्चिम बंगाल की आसनसोल और चंडीगढ़ सीट शामिल हैं. वहीं बीजेपी ने आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ एसएस अहलुवालिया को मैदान में उतारा है.

किसे कहां से बीजेपी ने दिया टिकट

बीजेपी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को बलिया से टिकट मैदान में उतारा है. जबकि पार्टी ने गाजीपुर से मुख्तार अंसारी के भाई पारसनाथ राय पर दांव खेला है. पारसनाथ की टक्कर सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी से होगी. वहीं बीजेपी ने फूलपुर से प्रवीण पटेल को टिकट दिया है. इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है. मछलीशहर से बीपी सरोज पर भरोसा जताया है. कौशाम्बी से विनोद सोनकर को बीजेपी ने टिकट दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के सामने जयवीर ठाकुर को टिकट दिया है.

रीता बहुगुना जोशी का भी कटा टिकट

बीजेपी ने बुधवार को जारी अपने उम्मीदवारों की सूची में इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को मैदान में उतारा है. यानी पार्टी ने मौजूदा सांसद रीता बहुगुना जोशी का टिकट काट दिया है. गौरतलब है कि रीता बहुगुना जोशी ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. साल 2019 में उन्होंने बीजेपी की टिकट पर इलाहाबाद से चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी.

पवन सिंह के इनकार के बाद अहलुवालिया को टिकट

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से एस एस अहलुवालिया को टिकट दिया है. इस सीट से बीजेपी ने पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह को उम्मीदवार बनाया था. हालांकि नाम एलान होने के बाद पवन ने चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई और टिकट लौटा दिया. इस गौरतलब है कि इस सीट से टीएमसी ने अभिनेत्रा शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >