Karnataka Election 2023: बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा का विवादित बयान, कहा- हमें नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा, 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शिवमोगा में 60 हजार मुस्लिमों का वोट मांगने की जरूरत नहीं है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. बीजेपी, कांग्रेस सहित सभी राजनीतिक पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश में लग गयीं हैं. इस बीच कर्नाटक के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने मुस्लिमों को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि हमें मुस्लिमों को एक भी वोट नहीं चाहिए.

वीरशैव-लिंगायत बैठक में केएस ईश्वरप्पा ने कहा- बीजेपी राज्य में हिंदू सुरक्षित

बीजेपी नेता और कर्नाटक के पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने सोमवार को शिवमोग्गा में वीरशैव-लिंगायत बैठक में धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए कहा, हम एक भी मुस्लिम वोट नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा, बीजेपी राज्य में हिंदू सुरक्षित हैं.

मुस्लिम वोट मांगने की जरूरत नहीं : केएस ईश्वरप्पा

बीजेपी नेता केएस ईश्वरप्पा ने कहा, 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शिवमोगा में 60 हजार मुस्लिमों का वोट मांगने की जरूरत नहीं है. उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आइये हम सभी जातियों के लोगों से बात करें और जानें की बीजेपी सरकार में उन्हें क्या लाभ मिला. उन्होंने आगे कहा, हर समुदाय को लाभ हुआ है, 60 हजार से अधिक मुस्लिम वोट की हमें कोई जरूरत नहीं है. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी मुस्लिम बीजेपी को जरूर वोट देंगे.

मुसलमानों के कांग्रेस का समर्थन करने की उम्मीद: सिद्धरमैया

कर्नाटक चुनाव में मुस्लिम वोटरों को लेकर जब कांग्रेस नेता सिद्धरमैया से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, कर्नाटक में भी ऐसा लगता है कि मुसलमानों ने फैसला कर लिया है कि कांग्रेस सत्ता में वापस आएगी और उन्हें कांग्रेस तथा उसके नेतृत्व पर भरोसा है. कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करती है. हम मुस्लिम समुदाय और ईसाई समुदाय से भी 90 प्रतिशत से अधिक की अपेक्षा कर रहे हैं. निश्चित तौर पर वे कांग्रेस को ही वोट देंगे. मुझे यही उम्मीद है.

Also Read: OBC Reservation: मुस्लिमों के 4% आरक्षण मामले में सुनवाई 9 मई तक स्थगित, कर्नाटक सरकार के फैसले पर रोक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >