Bengaluru Murder Case: गर्दन से बंधे थे पैर, बेंगलुरु में बैग में बंद कचरा गाड़ी में मिला महिला का शव

Bengaluru Murder case: बेंगलुरु के चन्नम्मनकेरे स्केटिंग ग्राउंड के पास BBMP के कचरा ट्रक में एक महिला की लाश मिली है. शव की हालत देखकर पुलिस को शक है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म हुआ था.

Bengaluru Murder case: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शनिवार की रात एक महिला का शव नगर निगम के कचरे के ट्रक में एक बैग में बंद मिला. महिला की हालत देखकर पुलिस को शक है कि हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है.

गर्दन के साथ बांधा गया था महिला का पैर

महिला का शव चन्नम्मनकेरे स्केटिंग ग्राउंड के पास BBMP के कचरा ट्रक में मिला है. पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 30 से 35 साल हो सकती है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस को शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि बैग में बंद महिला ने एक निजी कंपनी की टी-शर्ट और पैंट पहन रखी थी. लेकिन उसके शरीर पर अंडरगारमेंट्स नहीं थे. साथ ही महिला के पैर गर्दन के साथ बांधा गया था.

दम घुटने से महिला की मौत का शक

शव की हालत देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया है कि शायद महिला की मौत दम घुटने से हुई है. हालांकि मौत की असली वजह और दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी. जानकारी के मुताबिक चन्नम्मनकेरे स्केटिंग ग्राउंड के पास BBMP के कचरा ट्रक खड़ा था. जब ड्राइवर आया तो उसे बैग देखकर शक हुआ. जिसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. 

CCTV फुटेज की जांच

इलाके की CCTV फुटेज की जांच करने पर पाया गया है कि जिस समय महिला की लाश घटना स्थल से बरामद की गई, उससे बस कुछ समय पहले वहां से एक ऑटो-रिक्शा गुजर रहा था. पुलिस को शक है कि शव को इस वाहन में लाकर ट्रक में डाला गया होगा. फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और महिला की पहचान की जा रही है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert : अगले सात दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का आया रेड अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >