Bareilly violence : बरेली के चप्पे–चप्पे पर नजर, इंटरनेट सेवा बंद, ड्रोन से निगरानी

Bareilly violence : बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं. बवाल के बाद बरेली जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाओं पर लगी पाबंदी अगले 48 घंटे के लिए और बढ़ा दी गयी है. जानें ताजा अपडेट.

Bareilly violence : जुमे की नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आला हजरत दरगाह के सबसे वरिष्ठ मौलाना एहसान रजान खान ने जिले में जारी तनाव के बीच शांति कायम करने के प्रयास के तहत स्थानीय मुस्लिमों से शुक्रवार की नमाज के बाद शांतिपूर्वक अपने घरों को वापस जाने की अपील की है. इस बीच, डीआईजी अजय कुमार साहनी ने कहा, “जुमे की नमाज को ध्यान में रखते हुए पूरे शहर को जोन, सुपर जोन और सेक्टर में बांटा गया है. पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है… स्थिति पूरी तरह सामान्य है. सभी से बातचीत भी की जा रही है.”

नमाज के बाद बरेली में हिंसा भड़क गई

पिछले सप्ताह शुक्रवार की नमाज के बाद बरेली में हिंसा भड़क गई थी. इसी के बाद मौलाना एहसान रजा खान ने अपील की है कि इस शुक्रवार नमाज के बाद सभी मुस्लिम शांति बनाए रखते हुए सीधे अपने घर लौट जाएं. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. आला हजरत दरगाह, जिसे सुन्नी इस्लाम के बरेलवी संप्रदाय का सबसे पवित्र स्थल माना जाता है. इसका इस क्षेत्र में गहरा प्रभाव है. अपील ऐसे समय में की गई है जब 26 सितंबर को नमाज के बाद कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद के बाहर करीब 2,000 लोग इकट्ठा हुए थे.

बरेली में इंटरनेट सेवा और 48 घंटे के लिए बंद

अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया है. इलाकों में ड्रोन के जरिये निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गृह विभाग के गोपनीय अनुभाग-3 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और एसएमएस सेवाएं अगले 48 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई हैं. यह आदेश दो अक्टूबर दोपहर तीन बजे से चार अक्टूबर के दोपहर तीन बजे तक प्रभावी रहेगा.

बरेली हिंसा मामले में अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया गया

“आई लव मोहम्मद” पोस्टर विवाद पर बुलाए गए विरोध प्रदर्शन को रद्द किए जाने के बाद बरेली में अशांति फैल गई. पुलिसकर्मियों के साथ टकराव और पथराव हुआ. यह प्रदर्शन तौकीर खान ने बुलाया था. घटना के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 81 लोगों को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >