उत्तराखंड के बाराकोट में हुआ बड़ा हादसा , दो की मौके पर हुई मौत और तीन लोग हुए बुरी तरह से घायल

Barakot accident in Uttarakhand:उत्तराखंड के बाराकोट इलाके में एक गाड़ी गहरी खाई में गिरते ही आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार में कुल पांच लोग सवार थे. इनमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग हुए बुरी तरह से घायल हुए है.

Barakot accident in Uttarakhand: उत्तराखंड के बाराकोट इलाके में बापरू-बंतोली रोड के पास हुए हादसे हड़कंप मंच गया है. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, एक गाड़ी लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरते ही आग लग गई है. गाड़ी में सवार पांच लोगों में से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची


चंपावत के सब-इंस्पेक्टर डूंगर सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम और चंपावत की SDRF (State Disaster Response Force) टीम जरूरी बचाव उपकरणों के साथ फौरन घटनास्थल के लिए रवाना हुई.राहत बचाव दल ने वहां पहुंचकर देखा कि एक टाटा पंच की गाड़ी गहरी खाई में गिरकर पड़ी हुई है और वह आग की लपटों से घिरी हुई है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि SDRF टीम ने बड़े जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया. उसके बाद फौरन गाड़ी का दरवाजा खोलकर घायलों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया.

घायलों की तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल


पुलिस अधिकारी ने बताया कि SDRF टीम ने जिला पुलिस के साथ मिलकर मुश्किल हालात में बचाव अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि गाड़ी में कुल पांच लोग सवार थे. राहत बचाव टीम ने नीतू देवी (31), अक्षिता (8) और आरव (5) घायलों को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

दो लोगों की मौके हुई मौत


पुलिस अधिकारी डूंगर सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में ड्राइवर राजेंद्र कुमार (47)अंजेडा (डीडीहाट) निवासी थे और बलदेव कुमार (34) नानकोडी ( अंजेडा- डीडीहाट ) के रहने वाले थे. इन दोनों लोगों की मौके पर मौत हो गई. उन्होंने कहा कि मृतकों के शव बरामद कर लिए गए और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिए गए हैं .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >