Bangladeshi Infiltration : घुसपैठियों को लेकर अमित शाह ने झारखंड में ऐसा क्या कहा कि भड़क गया बांग्लादेश

Bangladeshi Infiltration : झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को यहां से चुन-चुनकर निकालेंगे. जानें अमित शाह ने क्या कहा कि भड़क गया बांग्लादेश

Bangladeshi Infiltration : भारत के गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने नाराजगी जाहिर की है. सोमवार को अमित शाह द्वारा झारखंड की अपनी हालिया यात्रा के दौरान बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में की गई टिप्पणी पर कड़ा विरोध बांग्लादेश की ओर से दर्ज कराया गया है. इस संबंध में dhakatribune ने खबर प्रकाशित की है.

विदेश मंत्रालय ने ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त को विरोध पत्र सौंपा जिसमें कहा गया है कि मंत्रालय ने अपनी गंभीर आपत्ति, गहरी पीड़ा और अत्यधिक नाराजगी व्यक्त की है. भारत सरकार से राजनीतिक नेताओं को इस तरह की आपत्तिजनक और अस्वीकार्य टिप्पणी करने से बचना चाहिए. मंत्रालय ने इस बात पर भी जोर दिया कि पड़ोसी देश के नागरिकों के खिलाफ जिम्मेदार पदों से ऐसे टिप्पणी की जाती है जिससे दो मित्र देशों के बीच आपसी सम्मान कमजोर होता है.

Read Also : Read Also : एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर झारखंड से बाहर निकालेंगे, साहिबगंज में बोले अमित शाह

घुसपैठियों पर क्या कहा था अमित शाह ने?

शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि यदि झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो एक-एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को यहां से चुन-चुनकर निकालेंगे. यह काम सिर्फ बीजेपी की सरकार कर सकती है. साहिबगंज जिले के भोगनाडीह में बीजेपी के परिवर्तन रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद अमित शाह साहिबगंज पहुंचे थे. यहां पुलिस लाइन मैदान में विशाल परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर अपनी बात रखी थी. शाह ने हेमंत सोरेन की सरकार पर हमला किया और कहा- झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की मदद करने वाली सरकार है. दूसरी ओर बीजेपी है, जो आदिवासियों की चिंता करने वाली पार्टी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >