केजरीवाल सरकार से सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की छुट्टी, आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज कैबिनेट में शामिल

दिल्ली आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के नामों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश की थी.

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में दो नये मंत्रियों की एंट्री हुई है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली कैबिनेट में मंत्रियों के रूप में नियुक्त किया. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने दी. गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में दो पद खाले थे. जिसके स्थान पर दोनों को कैबिनेट में स्थान दी गयी है. आबकारी मामले में सिसोदिया और धन शोधन के एक मामले में गिरफ्तार जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट मंत्रियों के तौर पर भारद्वाज और आतिशी के नाम की सिफारिश की थी

मालूम हो दिल्ली आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के तिहाड़ जेल पहुंचने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज के नामों की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सिफारिश की थी.

‘आप’ के लिए यह मुश्किल समय, लेकिन चीजें पटरी पर आ जाएंगी : सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज की नौ साल की बेटी ने हाल ही में उनसे एक ऐसा जटिल सवाल पूछा, जिसका उत्तर उन्हें नहीं सूझा. यह सवाल पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया की दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तारी और पार्टी की मुश्किलों से जुड़ा था. बेटी के साथ उस बातचीत का जिक्र करते हुए भारद्वाज ने कहा कि छोटे बच्चे भी दिल्ली की मौजूदा स्थिति से अछूते नहीं हैं. उन्होंने कहा, यह कठिन समय है और हमारे आसपास हर किसी का जीवन प्रभावित हो रहा है. आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि उनकी बेटी ने हाल ही में उनसे पूछा कि क्या अब वह भी जेल जाएंगे क्योंकि वह भी मंत्री बनने वाले हैं. भारद्वाज ने कहा, मेरी नौ साल की बेटी ने मुझसे पूछा कि मंत्रियों के साथ क्या हुआ. मैंने उससे कहा कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया. उसने मुझसे कहा कि वे जेल में हैं. उसने फिर मुझसे कहा, ‘शायद आप भी अब जेल जाओगे क्योंकि आप भी अब मंत्री बन रहे हो.

Also Read: Delhi Liquor Scam: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इस्तीफा मंजूर, तिहाड़ में हैं बंद

मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद वह सभी जिम्मेदारियां कैसे निभाएंगे

मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद वह सभी जिम्मेदारियां कैसे निभाएंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा, पार्टी के लिए काफी मुश्किल है, सरकार के लिए यह काफी मुश्किल है क्योंकि केंद्र सरकार अपने सारे संसाधनों, अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल दिल्ली सरकार के खिलाफ कर रही है. परीक्षा की इस घड़ी में अगर मुख्यमंत्री ने भरोसा और विश्वास जताया है तो हमें इस मौके पर खरा उतरना होगा. हम देर रात तक काम करेंगे और फिर सुबह जल्दी उठकर काम पर लग जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >