असम बाढ़: रिलायंस के ₹21 करोड़, अलख पांडे खुद पहुंचे गांवों तक; जानिए किसने कितनी की मदद

असम में 2026 की विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. इस मुश्किल घड़ी में उद्योगपतियों, अभिनेताओं, शिक्षकों और कंटेंट क्रिएटर्स सहित देश भर के लोग असम के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. जानिए किसने कितनी सहायता की.

Assam Flood Relief : असम में आई 2026 की बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई. द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ की चपेट में आकर अब तक 99 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 1.47 लाख लोग अब भी प्रभावित बताए जा रहे हैं. असम के लोगों की बाढ़ की इस तबाही से उभरने में सरकारी तंत्र के अलावा देश भर से लोग मदद कर रहे हैं. उद्योगपतियों, कंपनियों, कलाकारों, शिक्षकों और कंटेंट क्रिएटर्स ने बढ़-चढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया है. चाहे राशन उपलब्ध कराना हो या रहने की व्यवस्था करनी हो हर कोई अपनी क्षमतानुसार मदद करने का प्रयास कर रहा है.

नामपेशामदद/सहायता
रिलायंस फाउंडेशनकॉरपोरेट/चैरिटेबल फाउंडेशन₹21 करोड़ की सहायता, वंतारा की टीम बाढ़ प्रभावित जानवरों और मवेशियों को बचाने, चारा देने और मेडिकल व पशु चिकित्सा सहायता पहुंचाने में जुटी है.
अलख पांडेशिक्षक और फिजिक्स वाला के फाउंडरखुद बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचकर राशन-पानी बांटा, बच्चों को साइकिल और स्कूल का सामान दिया और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित जगह पहुंचाने में मदद की.
सलमान खानअभिनेता500 सेमी-परमानेंट घरों के निर्माण की पहल, रणदीप हुड्डा और ग्लोबल सिख्स के साथ मिलकर बाढ़ में बेघर परिवारों के लिए घर तैयार किए जा रहे हैं.
गौतम अडानीउद्योगपति₹11 करोड़ की सहायता
सज्जन जिंदलउद्योगपति₹5 करोड़ की सहायता
ऑयल इंडिया लिमिटेडसार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी₹15 करोड़ की सहायता
कार्तिक आर्यनअभिनेता₹1 करोड़ की सहायता
करण जौहरफिल्म निर्माता₹11 लाख की सहायता
अजय नागर उर्फ कैरिमिनाटीयूट्यूबर/कंटेंट क्रिएटर₹13 लाख की सहायता
भूषण कुमारफिल्म निर्माता/म्यूजिक कंपनी प्रमुख₹11 लाख की सहायता
निश्चय मल्हाण उर्फ ट्रिगर्डयूट्यूबर/कंटेंट क्रिएटर₹70 लाख से अधिक की सहायता राशि जुटाई
आर्यन केल्विनकंटेंट क्रिएटर₹19 लाख की सहायता राशि

रिलायंस फाउंडेशन ने दी 21 करोड़ की मदद

रिलायंस फाउंडेशन की ओर से असम बाढ़ राहत के लिए 21 करोड़ रुपये की सहायता की जानकारी सामने आई है. इसके साथ वंतारा की विशेष टीम भी राहत अभियान में जुटी है. टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे जानवरों और मवेशियों को सुरक्षित निकालने, उनके चारे की व्यवस्था करने और डोर-टू-डोर मेडिकल व पशु चिकित्सा सहायता पहुंचाने पर काम कर रही है.

Also read : 'अब मेरे पास कोई रास्ता नहीं बचा..', राहुल गांधी ने सोशल मीडिया में एक छात्र का जिक्र कर सरकार को घेरा

उद्योगपतियों और कंपनियों ने भी बढ़ाया मदद का हाथ

राहत अभियान में उद्योग जगत की ओर से भी सहायता की जा रही है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार गौतम अडानी की ओर से 11 करोड़ रुपये और सज्जन जिंदल की ओर से 5 करोड़ रुपये की मदद बताई गई है. वहीं ऑयल इंडिया लिमिटेड की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी गई है.

कार्तिक आर्यन से कैरिमिनाटी तक आर्थिक मदद

असम बाढ़ के दौरान मनोरंजन जगत और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों ने भी सहायता की है. कार्तिक आर्यन ने 1 करोड़ रुपये की मदद की है. वहीं करण जौहर के 11 लाख, कैरिमिनाटी के 13 लाख और भूषण कुमार के 11 लाख रुपये की सहायता की जानकारी सामने आई है. ट्रिगर्ड इंसान यानी निश्चय मल्हाण और उनके परिवार ने भी राहत के लिए 70 लाख रुपये से अधिक की सहायता जुटाई है.

सलमान खान की टीम ने शुरू किया राहत अभियान

सलमान खान भी असम बाढ़ राहत अभियान से जुड़े हैं. उनकी चैरिटी पहल के तहत प्रभावित इलाकों में भोजन, पीने का पानी और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है. वहीं, 500 सेमी-परमानेंट घर बनाए जाने की पहल की रिपोर्ट भी सामने आई है. रिपोर्टों के मुताबिक इस अभियान में रणदीप हुड्डा और ग्लोबल सिख्स भी जुड़े हैं. रणदीप हुड्डा खुद शिवसागर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच पहुंचकर जरूरी सामान बांट चुके हैं.

Also read : FCRA बिल पर विपक्ष को ऐतराज, आखिर क्यों विदेशी फंडिंग से जुड़े कानून पर उठ रहे सवाल?

अलख पांडे खुद पहुंचे बाढ़ प्रभावित इलाकों में

'फिजिक्स वाला' के फाउंडर अलख पांडे भी राहत कार्यों में जमीन पर नजर आए. रिपोर्टों के मुताबिक उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर परिवारों को राशन, पानी और जरूरी सामान वितरित किया. सोशल मीडिया पर सामने अलख पांडे का वीडियो भी खूब वायरल रहा. जिसमें वे राशन से लदे सामान के साथ ट्रक में बैठकर लोगों की मदद करते नजर आए. उन्होंने चावल, दाल, आलू, प्याज जैसे खाना बनाने से जुड़ी राशन की चीजें तो उपलब्ध कराई ही, इसके साथ ही कई लोगों को अस्थायी आवास भी उपलब्ध कराया.

Also read : पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

असम में राहत की यह मुहिम केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है. कई लोग और संगठन सीधे प्रभावित परिवारों तक भोजन, पानी, जरूरी सामान और पशुओं के लिए सहायता पहुंचा रहे हैं. ऐसे प्रयासों का उद्देश्य बाढ़ के तत्काल संकट से जूझ रहे लोगों तक राहत पहुंचाने के साथ उनके पुनर्वास में भी मदद करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >