Arvind Kejriwal के ‘शीशमहल’ का VIDEO शेयर कर BJP ने बोला हमला, खूबसूरती 7 स्टार रिजॉर्ट से कम नहीं

Arvind Kejriwal: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है.

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ का वीडियो पहली बार सामने आया है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अपने एक्स पर वीडियो शेयर किया और पूर्व सीएम केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया.

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ की खूबसूरती 7 स्टार रिजॉर्ट से कम नहीं

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने जो वीडियो शेयर किया वो किसी 7 स्टार रिजॉर्ट से कम नहीं दिख रहा है. उन्होंने दावा किया है कि केजरीवाल ने 3.75 करोड़ रुपये का अपने लिए शीशमहल बनवाया है.

जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा, अरविंद केजरीवाल ने जनता के पैसे खाकर अपने लिए 7-Star Resort का निर्माण करवाया. उन्होंने मकान के अंदर लगाए गए सभी सामानों की कीमत भी शेयर की है. Marble Granite Lighting→ 1.9 Cr.
Installation-Civil Work→ 1.5 Cr.
Gym/Spa Equipments and Fittings→ 35 Lakh.
कुल = 3.75 Cr.

Also Read: Delhi Election 2025: दिल्ली दंगों के आरोपी को ओवैसी ने मैदान में उतारा, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

सचदेवा ने केजरीवाल पर कसा तंज

वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा, ‘बच्चों की कसम खाकर सरकारी घर, गाड़ी, सुरक्षा ना लेने का झूठा वादा करने वाले कैसे दिल्ली के टैक्स पेयर्स की कमाई लूट रहें हैं’.

‘भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल’

बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए लिखा, “इतने में दिल्ली का आम आदमी, DDA के 34 EWS Flat, या 15 LIG Flat, या, 150 CNG Auto, या 326 E-Rickshaw खरीद सकता है!”
आखिर में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “भ्रष्टाचार के लाल, वाह रे केजरीवाल!!, बस और कुछ नहीं कहना!!”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >