Coronavirus Update : बड़ी खबर, दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

राजधानी दिल्‍ली से एक राहत देने वाली खबर आयी है कि पिछले 40 घंटों से अब तक कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया है.

नयी दिल्‍ली : कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे विश्व में करीब 194 देशों में फैल चुका है. जिसमें 3 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं, जबकि 15 हजार से अधिक लोगों की मौत भी हो चुकी है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा और इससे अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 23 राज्‍यों में इसका संक्रमण फैल चुका है. इस बीच देश की राजधानी दिल्‍ली से एक राहत देने वाली खबर आयी है कि पिछले 40 घंटों से अब तक कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया है.

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है. उन्‍होंने कहा, यह एक अच्छी खबर है लेकिन हमें खुश नहीं होना चाहिए क्योंकि लड़ाई अभी जारी है. कभी भी संख्या बढ़ सकती है. हमें सतर्क रहना चाहिए. उन्‍होंने कहा, हम मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, हमें एक-दूसरे की मदद करनी होगी.

मजदूरों के लिए केजरीवाल की बड़ी घोषणा

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस से संक्रमण के कारण विनिर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के लिए बड़ी घोषणा की है. केजरीवाल ने कहा, ऐसे लोगों की आजीविका प्रभावित हुई है, इसलिए दिल्ली सरकार उन्हें पांच-पांच हजार रुपये देगी.

कोरोना से लड़ने के लिए डॉक्‍टरों की टीम गठित

केजरीवाल ने कोरोना से लड़ने के लिए डॉक्‍टरों की एक टीम गठित की है. उन्‍होंने कहा, यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंच जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की गयी है.

आवश्यक सेवाएं दे रहे लोगों से भेदभाव सही नहीं

हमारे प्रधान मंत्री के अनुरोध पर हमने अपने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य लोगों के लिए ताली बजाई जो आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन मुझे ये सुनने को मिला है कि मकान मालिक ने नर्स को ये कहकर निकाल दिया कि ये तो सारा दिन कोरोना के मरीज़ों में घूमती है इसको मैं नहीं रखूंगा. कहीं पता चला एयर होस्टेस, पॉयलट को कॉलोनी में नहीं घूसने दे रहे. इस तरह का भेदभाव उनके साथ सही नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ArbindKumar Mishra

Published by: Prabhat Khabar

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >