आंध्र प्रदेश: राम नवमी के दिन गोदावरी में बड़ा हादसा, मंदिर के पंडाल में लगी आग

वक्त रहते श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालने का काम किया गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानें पश्चिमी गोदावरी के मंदिर में कैसे लगी आग...

राम नवमी के दिन गोदावरी में बड़ा हादसा होने से बच गया. टीवी रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी गोदावरी के एक मंदिर में आग लग गयी.

बताया जा रहा है कि गुरुवार को आंध्रप्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले में रामनवमी पर बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां के वेणुगोपाल मंदिर परिसर में रामनवमी के लिए बनाये गये पंडाल में आग लग गयी. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बतायी जा रही है. हालांकि वक्त रहते श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालने का काम किया गया. हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

राहत-बचाव कार्य शुरू

इलाके में राहत-बचाव कार्य शुरू किया जा चुका है. दमकल की कई गाड़ियां मंदिर तक पहुंचीं हैं. खबरों की मानें तो आग को देखते ही मंदिर में मौजूद भक्त बाहर निकल गये. बाद में स्थानीय लोग ही आग को बुझाने के लिए आगे आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >