अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी पर संजय सिंह ने थपथपाई भगवंत मान सरकार की पीठ, कहा- AAP ने साबित किया

आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, पंजाब की आप सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी. लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं.

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह आखिरकार 36 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया. उसे रविवार को सुबह 6.45 बजे मोगा जिले के रोडे गांव से गिरफ्तार किया गया. वह रोडेवाला गुरुद्वारे में शरण ले रखी थी. इंटेलिजेंस की सूचना पर पंजाब पुलिस ने रोडे गांव को घेरने के बाद अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया. इधर खालिस्तानी समर्थक की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने पंजाब की भगवंत मान सरकार की जमकर तारीफ की है.

आप की मान सरकार ने साबित किया : संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया. जिसमें उन्होंने कहा, पंजाब की आप सरकार किसी भी हालत में पंजाब की शांति भंग नहीं होने देगी. लोगों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. हमने दिखा दिया कि जरूरत पड़ने पर लोगों के लिए हम सख्त से सख्त कदम लेने की भी हिम्मत रखते हैं. सब लोग शांति बनाये रखें. उन्होंने कहा, पिछले एक महीने में अमृतपाल सिंह के परिवार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गयी. अमृतपाल के पास कोई विकल्प नहीं बचा था और उसे मजबूर होकर अपनी गिरफ्तारी देनी पड़ी. भगवंत मान सरकार पंजाब में शानदार काम कर रही है.

NSA के तहत हुई अमृतपाल की गिरफ्तारी

पंजाब पुलिस के महानिरीक्षक सुखचैन सिंह गिल ने कहा, हमें विशेष सूचना मिली थी कि अमृतपाल सिंह रोडे गांव में है, उसे घेर लिया गया था और उसके फरार होने की कोई गुंजाइश नहीं थी. उन्होंने बताया कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ रासुका के तहत वारंट जारी किए गए और उन्हें आज सुबह तामील किया गया. उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस ने मोगा जिले के रोडे गांव से सुबह छह बजकर 45 मिनट पर अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया.

Also Read: Amritpal Singh News: अमृतपाल सिंह ने गिरफ्तारी से पहले गुरुद्वारे में किया प्रवचन, वीडियो वायरल

डिब्रूगढ़ जेल में रहेगा भगोड़ा अमृतपाल सिंह

36 दिनों से फरार अमृतपाल सिंह को गिरफ्तारी के बाद बठिंडा से असम के डिब्रूगढ़ ले जाया गया. जहां उसे डिब्रूगढ़ जेल में बंद कर दिया जाएगा. इसी जेल में उसके कई समर्थक बंद हैं.

18 मार्च से फरार था अमृतपाल सिंह

पुलिस ने अजनाला थाने पर हमला करने के बाद 18 मार्च को अमृतपाल सिंह तथा उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की थी जिसके बाद से वह फरार था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >