Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी को कितनी सीट मिलेगी? अमित शाह ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की रैली में बताया

Lok Sabha Election 2024: अमित शाह की चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया और कहा कि अबतक पीएम मोदी को 300 से ज्यादा सीट मिल चुकी है.

Lok Sabha Election 2024 : जहां एक ओर देश में छठे चरण के मतदान के लिए वोटिंग जारी है. वहीं सातवें चरण के लिए रैलियों का दौर चल रहा है. इस क्रम में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह की चुनावी रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला किया. आपको बता दें कि राज्य में 1 जून को वोट डाले जाएंगे जबकि पूरे देश में मतों की गिनती चार जून को होगी.

हमीरपुर में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 5 चरण का चुनाव हो चुका है, आज छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है. 5 चरण में नरेंद्र मोदी 310 पार कर गए हैं. छठे और सातवें में 400 पार कराकर मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है. सातवें चरण वालों पर 400 पार की ज़िम्मेदारी आने वाली है. उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी 40 सीट पर सिमट जाएंगे.

Read Also : West Bengal News: बंगाल में खंड-खंड हो जाएगी टीएमसी, कांथी में अमित शाह ने भरी हुंकार

पीओके हम लेकर रहेंगे

गृह मंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और हम इसे लेकर रहेंगे.

अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौन प्रधानमंत्री बनेगा?

गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली में भीड़ से पूछा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कौन प्रधानमंत्री बनेगा? उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा सरकार बनाने के लिए 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >