Viral Video: भारत में शादी करने आई अमेरिकी दुल्हन, ऐसा डांस किया कि इंटरनेट पर मचा धमाल

अमेरिकी उद्यमी जेनी ली भारत में अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने संगीत समारोह में 'Like Jennie' गाने पर ऐसा डांस किया कि मेहमान और इंटरनेट यूजर्स सब तारीफ कर रहे हैं. वीडियो वायरल हो रहा है.

भारत में शादी करने वाली अमेरिकी उद्यमी जेनी ली (Jenny Lee) इन दिनों अपने डांस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. शादी के संगीत समारोह में जेनी ने दक्षिण कोरियाई गायिका और रैपर जेनी (Jennie) के गाने ‘Like Jennie’ पर ऐसा डांस किया कि वहां मौजूद मेहमानों के साथ-साथ इंटरनेट यूजर्स भी उनकी तारीफ करने लगे. इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है.

लाल लहंगे में डांस कर मचाया धमाल

जेनी ली ने अपनी शादी के संगीत समारोह में अलग-अलग मौकों पर डांस किया. एक वीडियो में वह लाल लहंगे में, दूसरे में सिल्वर कलर के लहंगे में और तीसरे वीडियो में छोटी ड्रेस में नजर आईं. हर बार उनके डांस ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा और वे तालियां बजाते नजर आए.

शादी के आयोजकों पालकन बदलेनी वेडिंग्स एंड इवेंट्स (Palkan Badlani Weddings & Events) ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था. इसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने जेनी के इस डांस की तारीफ भी की.

ये भी पढ़ें: J&K Snowfall Video: गुलमर्ग में सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत हुआ नजारा

कौन हैं जेनी ली और किससे की शादी?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनी ली हेरा (Hera) नाम की स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी कंपनी की सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं. यह कंपनी उन परिवारों की मदद करती है, जिन्हें बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालनी पड़ती हैं. रिपोर्ट के अनुसार, हेरा का मूल्यांकन करीब 14 करोड़ डॉलर बताया गया है.

जेनी ली ने भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी सागर जाजू (Sagar Jajoo) से शादी की है. दोनों की शादी जयपुर के मेमेन्टोस बाय आईटीसी होटल्स (Mementos by ITC Hotels) में हुई. शादी में ईसाई परंपरा के अनुसार विवाह समारोह के साथ हिंदू रीति से विवाह और संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया था. सागर जाजू सिल्ना हेल्थ (Silna Health) के सह-संस्थापक हैं.

हेरा (Hera) शुरू करने का विचार कैसे आया?

जेनी ली पहले हेडवे (Headway) और ड्रॉपबॉक्स (Dropbox) जैसी कंपनियों में भी काम कर चुकी हैं. हिंदुस्तान टाइम्स ने फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अपनी दादी की देखभाल के दौरान परिवार को डॉक्टरों, बीमा कंपनियों, दवा की दुकानों और देखभाल करने वालों के साथ तालमेल बैठाने में हुई परेशानियों से उन्हें हेरा शुरू करने का विचार आया.

ये भी पढ़ें: Video: कंगना का पारा हाई, जानिए क्यों बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैं?

अब जेनी ली की शादी से ज्यादा उनके डांस की चर्चा हो रही है. भारतीय शादी के माहौल में अमेरिकी दुल्हन का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है और इसी वजह से उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >