आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की नाबालिग लड़की को राहत मिली है. दिल्ली पुलिस ने उसकी उम्र, माफी और नरमी की अपील को देखते हुए मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल एक लड़की ने किया था. मामले में ताजा अपडेट है कि उस नाबालिग लड़की पर दर्ज FIR पर पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करेगी. दिल्ली पुलिस ने उसकी उम्र और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए केस आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है.

नोएडा पुलिस की ओर से जीरो FIR दर्ज किए जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है. आरोपी नाबालिग लड़की ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. उसने खुद को 15 साल का बताते हुए कहा था कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों के प्रभाव में आकर उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.


वीडियो में लड़की ने माफी मांगी

जारी किए गए वीडियो में लड़की ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सिर्फ 15 साल की है और उससे बड़ी गलती हुई है. उसने माना कि उसने कई गलत बातें कहीं. लड़की ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है. उसने लोगों से उसे माफ करने की अपील की.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की की मां बोलीं- माफी के बाद भी FIR वापस नहीं, सुरक्षा चाहिए

बच्चों को माफ करें लोग : पीएम मोदी

सोशल मीडिया पर नाबालिगों को माफी देने की मांग तेज होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है. पीएम ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने या कोर्ट के चक्कर लगवाने से हालात नहीं बदलेंगे. पीएम ने समाज से भी अपील की कि वे उनकी बात को स्वीकार करें और इन बच्चों को माफ करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >