Gujarat Election 2022: गुजरात में 'आप' भारी बहुमत से जीतेगी, खुफिया जानकारी के हवाले से बोले केजरीवाल

Gujarat Election 2022: केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में कई लोग लिप्त हैं. इन लोगों ने अपने पैसे स्विस बैंक में जमा कर रखा है जो अवैध पैसा है.

Gujarat Election 2022: गुजरात के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी यानी ‘आप’ भी इस बार मैदान पर है और पार्टी संयोजक दो दिनों के दौरे पर प्रदेश में हैं. गुजरात दौरे के पहले दिन यानी शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने कुछ ऐसा कह दिया जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो चली है. ‘आप’ के संयोजक केजरीवाल ने दावा किया है कि भाजपा सरकार की एक खुफिया जानकारी सामने आयी है जिसके अनुसार, आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीत दर्ज कर रही है.

स्विस बैंक में अवैध पैसा

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारी पार्टी भारी बहुमत से चुनाव जीतकर गुजरात में सरकार बनाने जा रही है. वे यहीं नहीं रुके उन्होंने गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर कई मामलों को लेकर निशाना साधा. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के तहत भ्रष्टाचार में कई लोग लिप्त हैं. इन लोगों ने अपने पैसे स्विस बैंक में जमा कर रखा है जो अवैध पैसा है.

सारा पैसा वापस लाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब जनता कुछ डिमांड करती है, तो वह (भाजपा सरकार और नेता) कहते हैं कि पैसा हमारे पास नहीं है. वे कई तरह के टैक्स लगाते हैं. इसके माध्यम से वे करोड़ों रुपये जमा करते हैं तो पैसा कहां चला जाता है ? उन्होंने कहा कि यह पैसा स्विस बैंक में जाता है. उनमें से प्रत्येक के पास 10 से अधिक बंगले वर्तमान में हैं. इन नेताओं ने बहुत अधिक संपत्तियां बना लीं हैं. केजरीवाल ने कहा कि यदि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो वह किसी भी मंत्री या विधायक को भ्रष्टाचार में लिप्त होने का मौका नहीं देगी. आम आदमी पार्टी की सरकार स्विस बैंकों में जमा सारा काला धन वापस लाने का काम करेगी.

Also Read: Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में ‘स्विस बैंक’ की इंट्री, बोले अरविंद केजरीवाल- पैसे वापस लाऊंगा
दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव

यहां चर्चा कर दें कि दिसंबर में गुजरात विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके पहले सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. गुजरात में इस बार चुनाव रोचक होने वाला है. भाजपा और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान पर है जो गुजरात में जीत दर्ज करने के लिए लगातार जोर लगा रही है. अरविंद केजरीवाल इसी क्रम में शनिवार को गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं. इससे पहले अरविंद केजरीवाल कह चुके हैं कि उनकी पार्टी गुजरात में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >