बाइक से पहुंचे हमलावर, आप नेता को ऐसे मारी गोली, देखें सीसीटीवी फुटेज

AAP Leader Shot Dead : पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना सुबह हुई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

AAP Leader Shot Dead : पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबेरॉय की शुक्रवार को जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में दो लोग नजर आ रहे हैं. वीडियो के शुरू में दो लोग बाइक पर दिख रहे हैं. इसके आगे एक हमलावर काले कपड़े में दिख रहा है जो गाड़ी की ओर बढ़कर ओबेरॉय को गोली मारता दिख रहा है. देखें क्या नजर आ रहा है  सीसीटीवी फुटेज में.

ओबेरॉय अपनी गाड़ी से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं. सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने गाड़ी पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं. इसके बाद वे फरार हो गए.

यह भी पढ़ें : जालंधर में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर फायरिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >