एएआईबी करेगा विमान दुर्घटना की जांच, टेकऑफ के तुरंत बाद हुआ हादसा, प्लेन में सवार थे 242 लोग

Air India Plane Crash Investigation: ब्रिटेन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर में स्थित सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Air India Plane Crash Investigation:  जांच ब्यूरो (AAIB) अहमदाबाद विमान हादसे की जांच करेगा. गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एयर इंडिया के विमान हादसे का शिकार हो गया था. दुर्घटना के शिकार एयर इंडिया के ड्रीमलाइनर बोइंग 787 विमान में 12 चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे. जांच को लेकर अधिकारियों ने कहा कि एएआईबी के महानिदेशक और एजेंसी में जांच निदेशक सहित अन्य लोग अहमदाबाद के लिए जल्द ही रवाना होने वाले हैं.

हवाई दुर्घटनाओं की जांच करता है एएआईबी

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत आने वाला एएआईबी भारतीय हवाई क्षेत्र में परिचालित विमानों की सुरक्षा से जुड़ी घटनाओं को दुर्घटनाओं और गंभीर घटनाओं में वर्गीकृत करता है. इसके अलावा यह हादसों की विस्तृत जांच भी करता है, साथ ही सुरक्षा में सुधार के लिए विभिन्न उपायों की भी व्याख्या करता है.

अहमदाबाद से ब्रिटेन जा रहा था विमान

ब्रिटेन जा रहा एयर इंडिया का एक विमान गुरुवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया. प्लेन क्रैश कर एक आवासीय इलाके में गिर गया. विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है. विमान गुरुवार दोपहर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघाणी नगर में शहर के सिविल अस्पताल और बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ के आवासीय क्वार्टर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

डॉक्टरों के आवासीय ब्लॉक को हुआ नुकसान

बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. एमबीबीएस छात्रों के छात्रावास और सुपर स्पेशियलिटी डॉक्टरों के आवासीय ब्लॉक को हादसे से नुकसान पहुंचा है. हादसे में कई लोगों के मारे जाने की संभावना है. 50 लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है. गुजरात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनंजय द्विवेदी ने कहा “अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र में स्थित हैं, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ. 

Also Read: Air India का विमान उड़ान के 5 मिनट बाद ही हो गया क्रैश, देखें हादसे ही भयावह तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >