अंडमान निकोबार में कोरोना वायरस से संक्रमित पहला मामला पाया गया

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया. इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी का यह पहला मामला है.

पोर्ट ब्लेयर : अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी का यह पहला मामला है. मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया कि मायाबंदर निवासी यह व्यक्ति 24 मार्च को कोलकाता से लौटा था.

इस बीमारी के लिए नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि मरीज का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति स्थिर है। राय ने बताया कि रोगी के साथ यात्रा करने वाले विमान के सभी 55 यात्रियों को पृथक किया गया है। उन्होंने बताया कि उस दिन ड्यूटी पर रहे हवाई अड्डे के कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस के लिए जांच कराने को कहा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >