पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण सीमा रेखा पर फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ सेक्टर में […]

जम्मू : पाकिस्तान सैनिकों ने 24 घंटों के अंदर दूसरी बार संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए सोमवार को पुंछ जिले से लगी नियंत्रण सीमा रेखा पर मोर्टार के गोले दागे और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पुंछ सेक्टर में सुबह करीब 6:40 बजे पाकिस्तानी सेना ने युद्धविराम का अघोषित उल्लंघन किया और 82 मिमी के मोर्टार और स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की. प्रवक्ता ने बताया कि भारतीय सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया और पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड जवाब दिया. उन्होंने बताया कि अभी रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

उल्लेखनीय है कि पुंछ जिले में रविवार से पाकिस्तानी सेना का यह दूसरा संघर्षविराम उल्लंघन है. इससे पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने रविवार को भी पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में मोर्टार दागे और गोलीबारी की थी. गौर हो कि कि नौ मार्च को पुंछ की नियंत्रण सीमा रेखा पर पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध एवं आक्रामक गोलीबारी में भारतीय सेना के जवान दीपक जगन्नाथ घाडगे की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >