जम्मू कश्मीर में ग्रेनेड विस्फोट में एक की मौत, 9 घायल

श्रीनगर : आतंकियों ने आज रात अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि आतंकियों ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर शेरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ऐसे समय पर ग्रेनेड फेंका जब […]

श्रीनगर : आतंकियों ने आज रात अनंतनाग जिले में एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंका जिससे एक नागरिक की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि आतंकियों ने यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर शेरबाग इलाके में पुलिस चौकी पर ऐसे समय पर ग्रेनेड फेंका जब लोग कल की बकरीद के लिए खरीदारी करने में व्यस्त थे.

उन्होंने कहा कि यह ग्रेनेड एक सडक पर फटा, जिससे बिलाल अहमद समेत 10 लोग घायल हो गए। बिलाल अहमद ने अस्पताल में दम तोड दिया। घायलों में तीन पुलिसकर्मियों की हालत नाजुक है और उन्हें यहां के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो नागरिकों को श्रीनगर में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला रात आठ बजकर 25 मिनट पर हुआ. अधिकारी ने बताया कि पुलिस चौकी के प्रभारी सब इंस्पैक्टर फिरोज अहमद और कांस्टेबल जहूर अहमद घायलों में शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >