आतंकवाद से जुड़ी जानकारी भारत के साथ साझा करेगा अमेरिका

नयी दिल्ली : भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्‍यवस्‍था पर हस्‍ताक्षर किया गया है. इस व्‍यवस्‍था पर केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत श्री रिचर्ड वर्मा ने हस्‍ताक्षर किये. इस व्‍यवस्‍था के अनुसार दोनों पक्ष […]

नयी दिल्ली : भारत सरकार और अमेरिकी सरकार की आधिकारिक एजेंसियों के बीच आज आतंकवादी जांच सूचना के आदान-प्रदान से संबंधित एक व्‍यवस्‍था पर हस्‍ताक्षर किया गया है. इस व्‍यवस्‍था पर केंद्रीय गृह सचिव श्री राजीव महर्षि और भारत में अमेरिका के राजूदत श्री रिचर्ड वर्मा ने हस्‍ताक्षर किये.

इस व्‍यवस्‍था के अनुसार दोनों पक्ष निर्दिष्‍ट संपर्क बिंदुओं के जरिये आतंकवाद से संबंधित जांच सूचना का घरेलू कानूनों एवं नियमों के तहत एक दूसरे से साझा करेंगे. इस व्‍यवस्‍था से भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद के मुकाबले में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >