असम चुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रॉय के पास 261 करोड़ की संपत्ति, दो उम्मीदवार के पास शून्य

Crorepati Candidates: असम विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार कुल 722 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. एडीआर ने उम्मीदवारों की संपत्ति को लेकर रिसर्च किया है. जिसमें कई चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.

Crorepati Candidates: एडीआर रिपोर्ट के अनुसार हैलाकांडी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रॉय के पास सबसे अधिक संपत्ति है. राहुल रॉय के पास कुल 261 करोड़ की संपत्ति है. जिसमें 9,39,32,550 चल और 2,51,85,99,325 अचल संपत्ति है. दूसरे नंबर पर बिनाकांडी से AIUDF उम्मीदवार मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल हैं, जिनके पास 226 करोड़ रुपये की संपत्ति है. बदरुद्दीन के पास 52,74,39,350 चल और 1,73,56,61,230 अचल संपत्ति है. तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार जयंत खाउंड हैं, जिनके पास 67 करोड़ की संपत्ति है.

शून्य संपत्ति वाले उम्मीदवार

एडीआर रिपोर्ट के अनुसार हैलाकांडी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ध्रुबो चक्रवर्ती और जीबन रॉय के पास शून्य संपत्ति है. दोनों ने एफिडेविट में शून्य संपत्ति का जिक्र किया है.

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार

असम चुनाव में ऐसे भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिसके पास हजार या उससे भी कम संपत्ति है. गौतम नाथ के पास 400 रुपये, फोरिज जमान मजूमदार के पास 500 रुपये और अजीत नूनिया के पास 2 हजार रुपये की संपत्ति है.

असम चुनाव में 285 उम्मीदवार करोड़पति

असम चुनाव में इस बार 722 में से 285 उम्मीदवार करोड़पति हैं. जिसमें बीजेपी के सबसे अधिक 79 उम्मीदवार करोड़पति हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के 60, AIUDF के 16, असम गण परिषद के 18 उम्मीदवार करोड़पति हैं.

इसे भी पढ़ें: असम CM से ज्यादा रईस हैं उनकी पत्नी: जानें हिमंता बिस्वा सरमा और रिनिकी भूयान की कुल संपत्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >