Video : हिमंत बिस्वा सरमा बोंगाईगांव में चुनावी रैली के दौरान बीजेपी के उम्मीदवारों और नेताओं के साथ पार्टी के चुनावी गाने पर थिरकते नजर आए. माहौल काफी उत्साह भरा दिखा और समर्थक भी जोश में नजर आए. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. वीडियो में दिख रहा है कि सीएम ताली बजाकर और हाथ उठाकर डांस कर रहे हैं. इसके बाद वे भीड़ में मौजूद लोगों से हाथ भी मिलाते हैं. देखें वीडियो.
बता दें कि असम में 9 अप्रैल को वोटिंग होनी है, जबकि मतगणना 4 मई 2026 को होगी. बीजेपी के दिग्गज नेता असम में पूरा जोर लगा रहे हैं. मतगणना के बाद पता चलेगा कि असम में किसकी सरकार बनेगी.
यह भी पढ़ें : असम चुनाव 2026: कांग्रेस उम्मीदवार राहुल रॉय के पास 261 करोड़ की संपत्ति, दो उम्मीदवार के पास शून्य
जलुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं सीएम सरमा
हिमंत बिस्वा सरमा जलुकबाड़ी से चुनाव लड़ रहे हैं. सीएम सरमा गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जलुकबाड़ी का 2001 से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आगामी चुनाव में वह लगातार छठी बार इस सीट को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. उन्होंने पहली बार 1996 में इस सीट से चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में वह असम गण परिषद (एजीपी) के नेता भृगु कुमार फुकन से 17,000 मतों से हार गए थे लेकिन 2001 में उन्होंने 10,000 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उनसे यह सीट छीन ली थी.
यह भी पढ़ें : असम में घुसपैठियों पर गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- बोरिया-बिस्तर समेटकर बाहर जाना होगा
