AAP में अंदरूनी कलह तेज, राघव चड्ढा बोले- ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है

Raghav Chadha vs AAP: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है. पार्टी की ओर से लगाए गए आरोप पर चड्ढा ने ताजा पलटवार किया है.

Raghav Chadha vs AAP: आम आदमी पार्टी (AAP ) के भीतर बढ़ते विवाद के बीच, सांसद राघव चड्ढा ने संसद में पंजाब से जुड़े मुद्दे न उठाने के दावों पर अपनी ही पार्टी को करारा जवाब दिया है. उन्होंने एक्स पर अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया और आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने कहा- पंजाब न केवल उनका घर है, बल्कि कर्तव्य, भूमि और आत्मा भी है.

चड्ढा ने एक्स पर क्या लिखा?

राघव चड्ढा ने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा – AAP में मेरे उन साथियों के लिए, जिन्हें मजबूरन यह कहते हुए वीडियो जारी करने पड़े, जिनमें कहा गया कि राघव चड्ढा संसद में पंजाब के मुद्दे उठाने में नाकाम रहे, पेश है एक छोटा सा ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी है. चड्ढा ने पोस्ट में आगे लिखा- पंजाब मेरे लिए सिर्फ चर्चा का विषय नहीं है. यह मेरा घर है, मेरा फर्ज है, मेरी मिट्टी है, मेरी आत्मा है.

चड्ढा ने पंजाब से जुड़े मुद्दे गिनाए, जिसे संसद में उठाया

राघव चड्ढा ने 2 मिनट और 59 सेकेंड का अपना वीडियो जारी किया. जो संसद का है. वीडियो में चड्ढा पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाते दिख रहे हैं. जिनमें नानकाना साहिब कॉरिडोर की वकालत, किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी, पंजाब में लुप्त होते भूजल की समस्या का समाधान करना, भगत सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की सिफारिश और कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं.

आम आदमी पार्टी और चड्ढा के बीच विवाद की वजह क्या है?

यह पूरा विवाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के उपनेता पद से राघव चड्ढा को हटाए जाने के बाद शुरू हुआ. जिसके बाद AAP सांसद ने पार्टी नेतृत्व पर अपनी आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की. चड्ढा की टिप्पणियों के बाद, आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने उनके खिलाफ जमकर विरोध जताया और कहा कि वह समझौते में बंधे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरते हैं.

आप के आरोपों को चड्ढा ने बताया सुनियोजित हमला

पार्टी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का जवाब देते हुए चड्ढा ने इसे सुनियोजित हमला बताया था. इस दावे का खंडन किया कि उन्होंने संसद से वॉकआउट करने या मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था.X पर एक पोस्ट में, चड्ढा ने कहा- मेरे खिलाफ एक सुनियोजित अभियान चल रहा है. वही भाषा, वही शब्द, वही आरोप. यह कोई संयोग नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला है. पहले तो मैंने सोचा कि मुझे जवाब नहीं देना चाहिए. फिर मैंने सोचा कि अगर झूठ को सौ बार दोहराया जाए, तो शायद कुछ लोग उस पर विश्वास कर लें. इसलिए मैंने जवाब देने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा विवाद की क्या है असली कहानी, क्यों अरविंद केजरीवाल से बन गई हैं दूरियां?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >