अभद्रता और सरकारी काम में बाधा के आरोप में ओवैसी की पार्टी का जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

सम्भल : उत्तर प्रदेश के सम्भल में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और अभद्रता के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया. अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने यहां बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुरा गांव में गत 14 मार्च की रात को बिजली कनेक्शन […]

सम्भल : उत्तर प्रदेश के सम्भल में आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और अभद्रता के आरोप में आज गिरफ्तार कर लिया गया.

अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने यहां बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुरा गांव में गत 14 मार्च की रात को बिजली कनेक्शन का निरीक्षण करने गये विद्युत विभाग के एक दल के साथ मारपीट तथा सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में असदउद्दीन ओवैसी की अगुवाई वाली पार्टी एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष शहजाद खान समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि इसी मामले में शहजाद को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >