भोपाल : दुष्कर्म के आरोप में ओला कैब ड्राइवर गिरफ्तार

भोपाल :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ओला कैब में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर की महिला ने हॉस्पिटल जाने के लिए ड्राइवर दीपक को फोन किया था लेकिन उसने गाड़ी एयर पोर्ट के रास्ते की तरफ मोड़ ली. एयरपोर्ट के रास्ते ले जाकर […]

भोपाल :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ओला कैब में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 दिसंबर की महिला ने हॉस्पिटल जाने के लिए ड्राइवर दीपक को फोन किया था लेकिन उसने गाड़ी एयर पोर्ट के रास्ते की तरफ मोड़ ली. एयरपोर्ट के रास्ते ले जाकर उसने कैब खड़ी करके महिला के साथ दुष्कर्म किया. इस बीच पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

हालांकि पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि कैब की बुकिॆग ऑनलाइन नहीं थी. पुलिस अधीक्षक अरविन्द सक्सेना का कहना है कि करीब दो साल से ड्राइवर दीपक महिला से परिचित था. महिला ने कैब ऑनलाइन बुक नहीं की थी बल्कि ड्राइवर को फ़ोन करके बुलाया था.पीड़ित महिला और ड्राइवर चिर परिचित है.पीड़िता के बयान के अनुसार उसके साथ यौन शोषण हुआ है. उसके बाद अपराध रजिस्टर कर लिया गया है लेकिन मैं इसमें स्पष्ट करना चाहूंगा कि यह ऑनलाइन बुकिंग नहीं थी. पीड़ित महिला और ड्राइवर चिर परिचित है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >