प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक

नयी दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार और पार्टी की रणनीति तैयार करने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाई है. आगामी मंगलवार से शुरु हो रहे संसद सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि विपक्ष भाजपा के कई […]

नयी दिल्ली : संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार और पार्टी की रणनीति तैयार करने की कवायद के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाई है. आगामी मंगलवार से शुरु हो रहे संसद सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि विपक्ष भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे की मांग कर सकता है.

राजग के घटक दलों के साथ मोदी की बैठक के बाद भाजपा संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक होगी, जिससे पता चलता है कि 21 जुलाई से शुरु हो रहे संसद सत्र के दौरान विपक्ष का आक्रामक तरीके से सामना करने को लेकर सरकार काफी गंभीर है. गौरतलब है कि मोदी सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार राजग के घटक दलों के साथ बैठक करने वाले हैं.

भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह बचाव की मुद्रा में नहीं रहेगी और ललित मोदी विवाद जैसे मुद्दों पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को घेरेगी. संसद में विपक्ष के हमलों पर जोरदार पलटवार करने को तैयार दिख रही सरकार और सत्ताधारी भाजपा ने आज फैसला किया कि वह सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और शिवराज सिंह चौहान जैसे अपने नेताओं पर हमले का जवाब आक्रामक तरीके से देगी और कांग्रेस नेताओं से जुडे विवादों को उठाएगी.

संसद सत्र की शुरुआत से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, स्मृति ईरानी, रवि शंकर प्रसाद और पीयूष गोयल जैसे नेताओं के साथ-साथ पार्टी प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक कर रणनीति तैयार की. इस बैठक में राजस्थान की मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थीं. बाद में चौहान ने भी चर्चा में शिरकत की. जेटली और सिंह के साथ शाह ने बाद में मोदी से भी मुलाकात की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >