”हेमराज” का बदला, सुरक्षाबलों ने आतंकी को किया गोलियों से छलनी

जम्‍मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह वही आतंकी है जिसने भारतीय सेना के वीर जवान हेमराज और उसके साथी सुधाकर सिंह का पिछले साल सिर कलम कर दिया था इतना ही नहीं वे जवानों का सिर अपने साथ ले गये […]

जम्‍मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह वही आतंकी है जिसने भारतीय सेना के वीर जवान हेमराज और उसके साथी सुधाकर सिंह का पिछले साल सिर कलम कर दिया था इतना ही नहीं वे जवानों का सिर अपने साथ ले गये थे. इसमें उसका साथ पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी दिया था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू-कश्‍मीर के मेंढर तहसील के बलनोई गांव के पास रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ का प्रयास करने वाले एक आतंकी को सेना के जवानों ने अपनी गोली का निशाना बनाया. वहीं इस मुठभेड़ से घबराया उसका दूसरा साथी वहां से भाग निकला. बताया जा रहा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तान के हजीरा गांव का रहने वाला है. वह 2013 में हुए बैट हमले में भी शामिल था.

आपको बता दें कि 8 जनवरी, 2013 को दो भारतीय जवानों हेमराज और सुधाकर की नृसंस हत्या आतंकी और पाकिस्तानी रेंजर्स ने कर दी थी. सीमापार से पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ आए आतंकी हेमराज और सुधाकर सिंह का सिर काटकर अपने साथ लेते गए थे. इस घटना के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश का माहौल बन गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >