मुरली मनोहर जोशी ने सुषमा से मुलाकात की

नयी दिल्ली: ‘‘ललित गेट’’ को लेकर विपक्ष द्वारा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पद छोडने के लिए दबाव बढाये जाने के बीच आज उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का समर्थन प्राप्त हुआ. जोशी आज रात यहां सुषमा के आवास पर उनसे मिलने गये. सूत्रों के अनुसार जोशी ने करीब आधे घंटे तक […]

नयी दिल्ली: ‘‘ललित गेट’’ को लेकर विपक्ष द्वारा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पर पद छोडने के लिए दबाव बढाये जाने के बीच आज उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी का समर्थन प्राप्त हुआ. जोशी आज रात यहां सुषमा के आवास पर उनसे मिलने गये.

सूत्रों के अनुसार जोशी ने करीब आधे घंटे तक सुषमा से मुलाकात की लेकिन यह खुलासा नही हो सका कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई. विपक्ष का कहना है कि आईपीएल के दागी पूर्व आयुक्त ललित मोदी की मदद करके सुषमा का उनके पद पर बने रहना बिल्कुल उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >