मिस्ड कॉल पार्टी है भाजपा : अशोक चव्हाण

शिरडी (महाराष्ट्र) : विपक्षी दल कांग्रेस ने आज भाजपा के हाई-प्रोफाइल सदस्यता अभियान के महत्व को कम करके आंकते हुए कहा कि सदस्यता संख्या को बढा-चढा कर दिखाया जा रहा है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा मिस्डकॉल पार्टी है. सूचनाओं के मुताबिक कई लोगों का कहना है कि […]

शिरडी (महाराष्ट्र) : विपक्षी दल कांग्रेस ने आज भाजपा के हाई-प्रोफाइल सदस्यता अभियान के महत्व को कम करके आंकते हुए कहा कि सदस्यता संख्या को बढा-चढा कर दिखाया जा रहा है. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘भाजपा मिस्डकॉल पार्टी है.

सूचनाओं के मुताबिक कई लोगों का कहना है कि वे भाजपा का सदस्य बनने के इच्छुक नहीं थे (हालांकि वे इसके सदस्य बनाये गये हैं) और उन्होंने भाजपा द्वारा मुहैया कराये गये नंबर पर गलती से फोन कर दिया था.’ तंबाकू और कैंसर के संबंध में भाजपा सांसद दिलीप गांधी के बयान पर टिप्पणी करते हुए चव्हाण ने कहा कि बयान दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि गांधी स्वयं तंबाकू की बिक्री को नियमित करने वाली संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >