कोलकाता स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के 38 मामले

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिनमें से ज्यादातर मामले कोलकाता स्थित जीआरएसईएल इकाई से हैं. जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है.

नयी दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के 41 नए मामले सामने आए जिनमें से ज्यादातर मामले कोलकाता स्थित जीआरएसईएल इकाई से हैं. जीआरएसईएल हुगली नदी के तट पर स्थित युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है.

इस इकाई में पदस्थ 55 वर्षीय एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रैंक के अधिकारी की सोमवार को कोरोना वायरस के कारण मौत हो गयी थी. गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसईएल) में तैनात सीआईएसएफ इकाई में कोरोना वायरस के 38 मामले सामने आए हैं.

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, एक को छोड़कर सभी मामले पिछले 24 घंटों में सामने आए हैं. जीआरएसईएल सामरिक रूप से महत्वपूर्ण युद्धपोत निर्माण प्रतिष्ठान है जो नौसेना और तटरक्षक बल की युद्धक आवश्यकताओं को पूरा करता है. आतंकवाद से इस प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए 2016 में यहां सीआईएसएफ को तैनात किया गया था.

बल के दिवंगत अधिकारी का कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके पांच मई को इस बीमारी से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में अब तक इस बीमारी के कारण कुल छह मौतें हुयी हैं. इनमें से अधिकतम तीन मौतें सीआईएसएफ में हुयी हैं जबकि सीमा सुरक्षा बल में दो और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में एक जवान की मृत्यु हुयी है.

कोरोना वायरस के 41 नए मामलों के साथ ही 1.62 लाख कर्मियों वाले बल में अब 109 लोग इस बीमारी की चपेट में हैं. इनमें से बल की , मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में 28 मामले, अहमदाबाद हवाईअड्डे पर तैनात इकाई में पांच और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन मामले है.

बता दें, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में दिल्ली में 3 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है.देश भर में सीआरपीएफ में कुल मामलों की संख्या 247 तक पहुंच गई है, जिनमें से 242 सक्रिय सकारात्मक मामले हैं, 4 रिकवर किए गए हैं, और 1 की मौत हो गयी है.इसके साथ ही सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पिछले 24 घंटों में 13 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए हैं. 11 दिल्ली से और 1 कोलकाता और त्रिपुरा से हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >