मां ने की बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले पिता की हत्या

इंदौर (मप्र) : महिलाओं से संबंधित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मध्‍य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने बेटी के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया. अपनी 20 […]

इंदौर (मप्र) : महिलाओं से संबंधित अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. मध्‍य प्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक महिला ने ने अपने पति की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने बेटी के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास किया.

अपनी 20 वर्षीय सौतेली बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले व्यक्ति की हत्या की खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. चंदन नगर पुलिस थाना प्रभारी विनोद दीक्षित ने आज बताया कि मारुति पैलेस कॉलोनी के निवासी रवि चम्पया (45) की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी फेमीदा बी :39: को गिरफ्तार किया गया है.

उन्होंने बताया कि रवि ने कल रात कथित रुप से अपने घर पर 20 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. इस पर उसकी पत्नी ने भडक कर कुल्हाडी से उसकी कथित तौर पर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि फेमिदा ने रवि के साथ दूसरी शादी की थी और उसके पहले पति से हुई बेटी उनके साथ ही रहती थी. उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >