सीबीआई, सीवीसी ने लोकपाल संशोधनों पर संसदीय समिति को अपने विचार दिए

नयी दिल्ली : सीबीआई और सीवीसी ने लोकपाल संशोधन विधेयक के प्रावधानों पर एक संसदीय समिति को अपने विचार सौंप दिए हैं. यह संसदीय समिति लोकपाल संशोधन विधेयक पर विचार कर रही है. समिति का नेतृत्व कर रहे ईएम सुदर्शन नचिअप्पन ने कहा, ‘‘हमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से विचार […]

नयी दिल्ली : सीबीआई और सीवीसी ने लोकपाल संशोधन विधेयक के प्रावधानों पर एक संसदीय समिति को अपने विचार सौंप दिए हैं. यह संसदीय समिति लोकपाल संशोधन विधेयक पर विचार कर रही है. समिति का नेतृत्व कर रहे ईएम सुदर्शन नचिअप्पन ने कहा, ‘‘हमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से विचार मिल गए हैं.

ये समिति के विचाराधीन हैं.’’ उन्होंने कहा कि समिति ने पूर्व में भ्रष्टाचार रोधी कानून में प्रस्तावित परिवर्तनों पर सार्वजनिक विज्ञापन के जरिए व्यक्तियों और संगठनों से विचारों या परामर्श से युक्त ज्ञापन पत्र आमंत्रित किये थे और उन्हें देखा जा रहा है. नचिअप्पन ने बताया, ‘‘हम विधेयक से संबंधित मामले को एक-एक कर देख रहे हैं. कोई समयसीमा नहीं दी जा सकती :कि समिति कब अपनी रिपोर्ट देगी:. लेकिन यह हमारी प्राथमिकता है.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
CBI
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >