लंबित रेल परियोजनाओं के लिए रेलवे के पास धन नहीं है : सरकार

नयी दिल्ली : सरकार ने आज संसद मेंबताया कि अब तक दो लाख 58 हजार 287 करोड रुपये की रेल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, रेलवे के पास इतना धन नहीं है कि इन सभी को पूरा किया जा सके. लोकसभा में दुष्यंत सिंह एवं अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में रेल राज्य मंत्री मनोज […]

नयी दिल्ली : सरकार ने आज संसद मेंबताया कि अब तक दो लाख 58 हजार 287 करोड रुपये की रेल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, रेलवे के पास इतना धन नहीं है कि इन सभी को पूरा किया जा सके.

लोकसभा में दुष्यंत सिंह एवं अन्य सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि लंबित परियोजनाएं इतनी अधिक है कि यह संभव नहीं कि इन्हें एक साथ पूरा किया जा सके. उन्होंने कहा कि दो लाख 58 हजार 287 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाएं स्वीकृत हैं, इतना धन रेलवे के पास नहीं है.
मोहम्मद सलीम के पूरक प्रश्न के उत्तर में रेल राज्य मंत्री ने कहा कि इन लंबित परियोजनाओं को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार ने अपने रेल बजट में कोई नई परियोजनाओं की घोषणा नहीं की बल्कि पुरानी परियोजनाओं को पूरा करने पर ध्यान दिया.
सिन्हा ने कहा कि हमने ताली बटोरने के लिए कोई काम नहीं किया बल्कि रेल को मजबूत बनाने के लिए पहल की. रेलवे को निवेश की काफी जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >