17 October Top News: बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी…गुजरात में नये मंत्री लेंगे शपथ, एक क्लिक में पढ़ें गुरुवार की टॉप 20 खबर

17 October Top News: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ चुकी है. रैलियों का दौर जारी है, तो उम्मीदवार नामांकन करने में जुट गए हैं. इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इधर गुजरात में एक साथ 16 मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद आज नये मंत्री शपथ लेंगे. अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीत लिया है. देश-दुनिया से जुड़ी टॉप 20 खबरों को आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

1. Congress First List: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 48 उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने गुरुवार को देर रात बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. जिसमें पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम और विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के नाम प्रमुख हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. Bihar Elections 2025: पटना पहुंचे अमित शाह, छपरा से करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद

Bihar Elections 2025: : बिहार में सीटों के बंटवारे और उम्मीदवारों के नाम के एलान के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार देर शाम पटना पहुंचे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. Bihar Election 2025: तेजस्वी के लालटेन की रोशनी बढ़ायेंगे खेसारी लाल यादव

Bihar Election 2025: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अब बिहार की छपरा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. बिहार चुनाव को लेकर NDA ने तैनात किये 243 उम्मीदवार, देखिये लिस्ट

Bihar NDA List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सभी 243 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. RJD के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में रोहिणी और हिना शहाब इन; तेज प्रताप आउट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन ने प्रचार की कमान तेज कर दी है. RJD ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है, जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मीसा भारती जैसे बड़े नाम शामिल हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. 400 करोड़ की कंपनी के मालिक हैं जन सुराज के ये नेता, जिसे PK ने शिवहर से दिया टिकट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में शिवहर सीट पर जन सुराज पार्टी ने नीरज सिंह को उम्मीदवार बनाकर नया राजनीतिक समीकरण खड़ा कर दिया है. प्रशांत किशोर की रणनीति के तहत मैदान में उतरे नीरज अब RJD और NDA दोनों के लिए चुनौती साबित हो सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. Gujarat News: गुजरात में मुख्यमंत्री को छोड़कर सभी मंत्रियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, आज नये मंत्री लेंगे शपथ

Gujarat News: गुजरात में मंत्रिपरिषद विस्तार से एक दिन पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया. सीएम पटेल आज मंत्रिपरिषद का विस्तार करेंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर भारत की करीबी नजर

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष पर भारत का बड़ा बयान सामने आया है. भारत ने कहा है कि दोनों देशों के बीच संघर्ष पर करीबी नजर रखी जा रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. हाथी ने ढूंढ़ा भारत में तेल का अकूत भंडार

Digboi Refinery: क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि हाथी कच्चे तेल का अकूत भंडार खोज सकता है? इस सवाल को आप एक मजाक भी समझ सकते हैं, लेकिन यह हकीकत है. पूरी कहानी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

10. UPI Payments: यूपीआई बना भारत का पेमेंट किंग, 85% डिजिटल पेमेंट पर जमाया कब्जा

UPI Payments: यूपीआई भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र का किंग बन गया है. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने गुरुवार कहा कि भारत में लगभग 85% डिजिटल भुगतान अब यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) के माध्यम से हो रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. घर बैठे करें ऑनलाइन लॉ सर्टिफिकेट कोर्स

वकालत के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र शॉर्ट टर्म कोर्स करके लॉ की स्किल बढ़ा सकते हैं. NLIU भोपाल की तरफ लॉ के कई शॉर्ट टर्म कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं. ऐसे में अगर आप वकालत के क्षेत्र में शॉर्ट टर्म कोर्स करना चाहते हैं तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके कोर्स की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

NLIU Bhopal Short Term Certificate Law Course

12. स्थगित हो गई NEET SS 2025 परीक्षा, नई तारीख घोषित

मेडिकल के क्षेत्र में स्पेशलाइजेशन के लिए आयोजित होने वाली NEET SS परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट है. नीट एसएस परीक्षा 2025 को स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा 7 नवंबर और 8 नवंबर को होने वाली थी. अब इस डेट को परीक्षा आयोजित नहीं होगी. एग्जाम की नई डेट जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

NEET SS Exam 2025 New Date Check Here

13. Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी ने ‘कहानी घर घर की’ की पार्वती संग 25 साल बाद रीयूनियन पर तोड़ी चुप्पी

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भारतीय टेलीविजन की दो आइकॉनिक बहुएं स्मृति ईरानी (तुलसी विरानी) और साक्षी तंवर (पार्वती अग्रवाल) सालों बाद एक साथ नजर आने वाली हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. Thamma की ब्लॉकबस्टर मूवी Lokah से हो रही तुलना पर आयुष्मान-रश्मिका ने किया रिएक्ट, कहा- हमारी फिल्म ज्यादा बड़ी है

दिवाली 2025 पर रिलीज होने वाली ‘थामा’ मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पहली रोमांटिक फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. PicSee: दुनिया का पहला एआई फोटो शेयरिंग ऐप लॉन्च, दोस्तों से पाएं अपनी अनदेखी तस्वीरें!

फोटो शेयरिंग अब और भी स्मार्ट और आसान हो गई है! बेंगलुरु की कंपनी बिलियन हार्ट्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज ने लॉन्च किया है दुनिया का पहला एआई-बेस्ड म्यूचुअल फोटो शेयरिंग ऐप- PicSee (पिकसी). इस ऐप को बनाया है कू (Koo) के सह-संस्थापक मयंक बिदावतकाने. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. WATCH: 32,000 फीट की ऊंचाई से छलांग! DRDO ने बनाया नया सैन्य रिकॉर्ड

भारत की रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (MCPS) का सफल परीक्षण किया है. यह पैराशूट 32,000 फीट की ऊंचाई से जंप करने के लिए बनाया गया है और 30,000 फीट पर खुलता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. चीन के जवाब से बिलबिला उठेंगे ट्रंप! रूसी तेल प्रतिबंधों की धमकियों पर अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी

चीन ने अमेरिका को चेतावनी दी और कहा कि अगर रूस से तेल आयात पर प्रतिबंध लगाया गया, तो बीजिंग उठाएगा कड़े जवाबी कदम. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Donald Trump : आखिर झूठ पर झूठ बोलकर ट्रंप साबित क्या करना चाहते हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति का बयान एक बार फिर चर्चा में है. अपने औरा को बढ़ाने और उसे मेंटेन करने के लिए वे लगातार ऐसे बयान देते हैं. वे दबाव की कूटनीति करते हैं, ताकि उनका जलवा बरकरार रहे. इसी क्रम में उन्होंने अब यह कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बात के लिए आश्वस्त किया है कि वे रूस से तेल खरीदना बंद कर देंगे. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. Bihar Election 2025 : बीजेपी ने मैथिली ठाकुर की बिहार विधानसभा चुनाव में क्यों कराई एंट्री?

बिहार के मिथिला क्षेत्र की रहने वाली लोक गायिका मैथिली ठाकुर भारतीय संस्कृति की ब्रांड एंबेसेडर बनकर उभरी हैं. मैथिली की आवाज और व्यक्तित्व दोनों ही भारतीयता की पहचान है, वो पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने की वजह से भी चर्चा में रही हैं. अब बीजेपी ने उन्हें बिहार चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने जीता ICC Players of the Month का अवॉर्ड

टीम इंडिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का पुरस्कार जीता. दोनों को सितंबर महीने के लिए यह पुरस्कार दिया गया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >