सिर्फ एक क्लिक पर जानें अपने पीएफ खाते का ब्‍योरा

नयी दिल्ली:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के चार करोड़ से अधिक अंशधारक 16 अक्तूबर से अपने खातों की जानकारी वास्तविक समय में हासिल कर सकेंगे. यह सुविधा इपीएफओ सदस्यों के लिए विशेष रूप से तैयार पोर्टल पर उपलब्ध होगी. सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सदस्यों के पोर्टल से इपीएफओ नियोक्ताओं पर निगाह रख सकेगा कि वे […]

नयी दिल्ली:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (इपीएफओ) के चार करोड़ से अधिक अंशधारक 16 अक्तूबर से अपने खातों की जानकारी वास्तविक समय में हासिल कर सकेंगे. यह सुविधा इपीएफओ सदस्यों के लिए विशेष रूप से तैयार पोर्टल पर उपलब्ध होगी. सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) सदस्यों के पोर्टल से इपीएफओ नियोक्ताओं पर निगाह रख सकेगा कि वे भविष्य निधि (पीएफ) अंशदान कर रहे हैं या नहीं. यूएएन सदस्य पोर्टल की शुरुआत 16 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

पहले चरण में सदस्यों के खातों को देखा जा सकेगा. इपीएफओ इसके बाद पोर्टल के जरिये अन्य सुविधाएं भी शुरू करेगा. सार्वभौमिक खाता संख्या पोर्टेबल होगी और अंशधारक को नौकरी बदलने पर कर्मचारियों को भविष्य निधि खाता बदलने के लिए आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी. इपीएफओ की वेबसाइट के अनुसार उसके 4.18 करोड़ अंशधारक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >