सोनिया पर शाह का पलटवार,कहा,वायदे पूरे करेंगे,आप फिक्र नहीं करें

हैदराबाद: भाजपा के नये अध्‍यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया है. झूठे वायदे करके सत्ता में आने के कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दूसरी बार चुनाव में उतरने से पहले अपने सारे चुनावी वायदे पूरे करेगी. उन्होंने कहा, मैंने सोनिया गांधी का […]

हैदराबाद: भाजपा के नये अध्‍यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर पलटवार किया है. झूठे वायदे करके सत्ता में आने के कांग्रेस अध्यक्ष के आरोपों पर अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार दूसरी बार चुनाव में उतरने से पहले अपने सारे चुनावी वायदे पूरे करेगी.

उन्होंने कहा, मैंने सोनिया गांधी का भाषण सुना. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग झूठे वायदे करके सत्ता में आये. मैं कांग्रेस अध्यक्ष को बताना चाहूंगा कि हमें सत्ता में आये हुए 90 दिन भी नहीं हुए हैं. हमारे सारे वायदे पूरे किये जाएंगे. आप चिंता नहीं करें. शाह ने कहा कि राजग सरकार अगले चुनावों में जाने से पहले अपने चुनावी घोषणापत्र को पूरा करेगी.

उन्होंने कहा, लेकिन मैं आपसे (सोनिया) कहना चाहूंगा कि आप यह कहकर सत्ता में आये थे कि 100 दिन में महंगाई कम करेंगे. आप दस साल तक सत्ता में रहे. महंगाई कम करने के मुद्दे पर क्या किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दूसरों को सलाह देने के बजाय अपनी पार्टी में देखना चाहिए. भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि मोदी सरकार ने अपने शुरुआती कुछ दिनों में अनेक विकासोन्मुखी कदम उठाये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >