उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में जांच के लिए CBI को SC ने दिया और 15 दिन का समय

नयी दिल्ली : उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को और 15 दिन का समय दिया है. आज सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से कोर्ट में हाजिर हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जांच के लिए अभी और समय चाहिए. उन्होंने कोर्ट को बताया […]

नयी दिल्ली : उन्नाव रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को और 15 दिन का समय दिया है. आज सुनवाई के दौरान सीबीआई की तरफ से कोर्ट में हाजिर हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जांच के लिए अभी और समय चाहिए. उन्होंने कोर्ट को बताया कि इस दुर्घटना में घायल हुए पीड़िता के वकील को अभी तक होश नहीं आया है, जिसके कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो पाया है.

सीबीआई का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने 15 दिन का समय जांच के लिए दे दिया है. गौरतलब है कि दुर्घटना में उन्नाव पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हुए थे जबकि दो रिश्तेदारों की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >