आतंकवादियों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में दुकानदार को गोलियों से भूना, दहशत

श्रीनगर : श्रीनगर शहर की बाहरी सीमा में आतंकवादियों ने एक दुकानदार की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान परीम पोरा स्थित एक दुकान के मालिक गुलाम मोहम्मद के तौर पर की गयी है. अधिकारियों ने कहा कि तीन युवा […]

श्रीनगर : श्रीनगर शहर की बाहरी सीमा में आतंकवादियों ने एक दुकानदार की गुरुवार रात गोली मार कर हत्या कर दी. इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान परीम पोरा स्थित एक दुकान के मालिक गुलाम मोहम्मद के तौर पर की गयी है.

अधिकारियों ने कहा कि तीन युवा मोटरसाइकिल पर आये और दुकानदार पर गोलियां बरसा दीं. घटना को अंजाम तब दिया गया जब दुकानदार अपनी दुकान बंद कर रहा था. उन्होंने कहा कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और बढ़ा दी गयी है और पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है.

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >