वोट डालने के बाद बोलीं प्रियंका गांधी- स्पष्ट है कि भाजपा की सरकार जा रही है

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि यह एकदम स्पष्ट है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा हार रही है क्योंकि लोग “आक्रोशित एवं व्यथित” हैं और वे मतदान के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे. अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि यह “बहुत साफ है […]

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने रविवार को कहा कि यह एकदम स्पष्ट है कि लोकसभा चुनावों में भाजपा हार रही है क्योंकि लोग “आक्रोशित एवं व्यथित” हैं और वे मतदान के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे.

अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि यह “बहुत साफ है कि भाजपा सरकार जा रही है।” कांग्रेस महासचिव ने कहा, “लोगों के अंदर गुस्सा है और वह परेशान हैं। मोदी जी उनके मुद्दों पर बात करने की बजाए इधर-उधर की बात कर रहे हैं. अब, लोग मतदान के जरिए इस सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करेंगे.”

उन्होंने कहा कि ऐसा खास कर उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >