गंगा में डूबकर शाहरुख की मौत

कानपुर : अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए एक 17 साल के किशोर शाहरुख की नदी में डूबने से मौत हो गई.पुलिस के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला. पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि रेल बाजार इलाके में रहने वाले मोहम्मद हारुन का 17 साल का […]

कानपुर : अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गए एक 17 साल के किशोर शाहरुख की नदी में डूबने से मौत हो गई.पुलिस के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला. पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि रेल बाजार इलाके में रहने वाले मोहम्मद हारुन का 17 साल का बेटा शाहरुख कल अपने दोस्तों के साथ कोहना इलाके में गंगा बैराज में गंगा नदी में नहाने गया था.

नहाते हुए वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. शाहरुख को डूबता देख उसके दोस्तों ने चीख पुकार मचायी तो आसपास के लोग उसे बचाने की कोशिश में लग गये लेकिन वह उसे बचा न पाए और देखते ही देखते वह गंगा की लहरों में समा गया.

बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने गोताखोरों को वहां बुलाया और करीब दो घंटे की कडी मशक्कत के बाद शाम को उसका शव निकालने में सफलता पायी. पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि गंगा का जल स्तर बढने के कारण उसमें नहाने न जाएं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >