विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी : PNB चेयरमैन

नयी दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने आज कहा कि विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी, कानूनी प्रक्रिया अभी चल ही रही है. नीरव मोदी के मामले में उन्होंने कहा कि हमने सौ प्रतिशत प्रावधान किया है, तीसरी तिमाही तक यह पूरा हो जायेगा. बैंक […]


नयी दिल्ली :
पंजाब नेशनल बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने आज कहा कि विजय माल्या की संपत्ति की रिकवरी कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही होगी, कानूनी प्रक्रिया अभी चल ही रही है. नीरव मोदी के मामले में उन्होंने कहा कि हमने सौ प्रतिशत प्रावधान किया है, तीसरी तिमाही तक यह पूरा हो जायेगा.

बैंक के चेयरमैन सुनील मेहता ने कहा कि बैंक की पहली तिमाही में स्लीपेज 5250 करोड़ रहा, दूसरी तिमाही में यह 4470 करोड़ हो गया, जबकि तीसरी तिमाही में यह 3200 करोड़ है. यानी की स्लीपेज में लगातार गिरावट दर्ज की गयी है. इस गिरावट से बैंक उस घाटे को कम कर पायेगा जिससे वह पिछले कुछ समय से गुजर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >