मैंने अबतक इस्तीफा नहीं दिया:नारायणन

कोलकाता: यूपीए के शासनकाल में नियुक्त राज्यपालों को एनडीए सरकार की हटाने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक तीन राज्यों के राज्यपालों ने इस्तीफा दे दिया है. इसी बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने आनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अबतक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है हालांकि उन्होंने इस बात पर […]

कोलकाता: यूपीए के शासनकाल में नियुक्त राज्यपालों को एनडीए सरकार की हटाने की प्रक्रिया जारी है. अभी तक तीन राज्यों के राज्यपालों ने इस्तीफा दे दिया है. इसी बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन ने आनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि अबतक उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है हालांकि उन्होंने इस बात पर कुछ भी बयान नहीं दिया कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में कोई संदेश मिला है या नहीं.

नारायणन ने यहां एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने अबतक इस्तीफा नहीं दिया है.’’ ऐसी खबरें हैं कि केंद्र ने संप्रग सरकार द्वारा नियुक्त राज्यपालों से इस्तीफा देने को कहा है. लेकिन जब नारायणन से पूछा गया कि क्या उन्हें केंद्रीय गृहमंत्रलय से कोई आधिकारिक संदेश मिला है, तब उन्होंने कुछ नहीं कहा. उनसे जब पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा देने पर विचार कर रहे हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं क्या कर रहा हूं, उसके बारे में बताने के लिए मैं बाध्य नहीं हूं. जब मैं निर्णय लूंगा, तब आपको बता दूंगा. ’’हालांकि आधिकारिक रुप से कुछ भी सामने नहीं आया है लेकिन समझा जाता है कि जिन राज्यपालों को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है, उनमें एम के नारायणन भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >