नौ को रेल व 11 को आम बजट

संसद का बजट सत्र नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र सात जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगा. नौ जुलाई को रेल बजट व 11 को आम बजट पेश किया जायेगा. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस […]

संसद का बजट सत्र

नयी दिल्ली : संसद का बजट सत्र सात जुलाई से 28 जुलाई तक चलेगा. नौ जुलाई को रेल बजट व 11 को आम बजट पेश किया जायेगा. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. बुधवार की शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में सिफारिश करने का फैसला किया गया.

सूत्रों ने कहा कि यह बजट ऐतिहासिक होने की उम्मीद है क्योंकि मोदी इसमें अपने उन विचारों को मूर्त रूप दे सकते हैं, जिनके बारे में वह पिछले कई महीने से चर्चा कर रहे हैं. बजट सत्र को देखते हुए मोदी की प्रस्तावित जापान यात्र टल सकती है, जो अगले माह तीन या चार जुलाई को शुरू होनेवाली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >